BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ ब्लास्ट पीड़ितों के परिजनों को 21 लाख मुआवजा तय

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ के हेसला स्थित एक इस्पात फैक्ट्री में सोमवार तड़के हुए भीषण विस्फोट में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ के रांची रोड स्थित होप अस्पताल और रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार सुबह करीब छह बजे से फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।

करीब 16 घंटे तक चले इस आंदोलन का अंत रात लगभग 10 बजे त्रिपक्षीय वार्ता के बाद हुआ। वार्ता में प्रशासन, फैक्ट्री प्रबंधन और ग्रामीणों के प्रतिनिधियों के बीच कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी। समझौते के तहत मृतक मजदूरों के आश्रितों को 21-21 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्णय लिया गया। साथ ही घायलों के समुचित और बेहतर इलाज की पूरी जिम्मेदारी फैक्ट्री प्रबंधन ने अपने ऊपर ली है। इसके अलावा यह भी तय हुआ कि इस हादसे में यदि कोई मजदूर स्थायी रूप से दिव्यांग होता है तो उसके एक आश्रित को फैक्ट्री में नौकरी दी जाएगी। इस संबंध में प्रबंधन की ओर से लिखित आश्वासन भी दिया गया है। समझौते के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया और फैक्ट्री गेट से हट गए, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...