Jharkhand

नकली नोट बनाने की कला सिखाने महगामा आए 3 युवक गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा: जिले की महगामा पुलिस ने घर बैठे नकली नोट बनाने की कला सिखाने के नाम पर लोगों को ठगने आए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी महगामा एसडीपीओ ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि ऊर्जानगर हेलीपैड के पास स्कॉर्पियो के साथ 3-4 युवक मौजूद हैं. ये नकली नोट बनाने की कला सिखाने के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं. इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने हेलीपैड की घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में बैठे तीनो युवकों को दबोच लिया. युवकों में संजय कुमार मोहम्मद नैयर व इकबाल आलम शामिल हैं. तीनों बिहार के बांका के रहने वाले हैं. पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी में 100 व 200 रुपए के नकली नोट, 1200 पीस काले कागज का बंडल, केमिकल, एप्टीलेक्स लिक्विड लिखी बोतल, मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किए हैं. पूछताछ युवकों ने पुलिस को बताया कि कागज के बंडल पर केमिकल डालकर वे नकली नोट बनाते हैं. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

चैती दुर्गा, सरहुल और रामनवमी पूजा की तैयारी को लेकर कमेटी का हुआ गठन।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत के ऐतिहासिक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम के पैतृक गांव नेमरा में धक्कामार 108 एम्बुलेंस ने ली महिला की जान,

Khabar365newsझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में स्वास्थ्य व्यवस्था...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अग्निवीर भर्ती 2027 नोटिफिकेशन जारी – ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक

Khabar365newsअग्निवीर भर्ती भारत सरकार की भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा 14 जून 2022...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

18 फरवरी से झारखंड विधानसभा का सत्र, 24 को पेश होगा बजट

Khabar365newsझारखंड की राजनीति में हलचल तेज होने वाली है। झारखंड विधानसभा का...