BiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पर्यावरण समिति में अनंत सिंह की एंट्री, बोले—हमें खुद नहीं पता हम क्या बने हैं

Share
Share
Khabar365news

बिहार की सियासत में एक बार फिर मोकामा विधायक अनंत सिंह जेल से छुटने के बाद सुर्ख़ियों में है। सरकार ने अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस जिम्मेदारी से अनंत सिंह लगभग बेखबर नजर आए। उन्होंने अपने खास देहाती अंदाज़ में कहा, “ई सब हम कुछ जानबे नहीं करते हैं.. हम क्या बने हैं, क्या नहीं बने हैं, हमको कुछो पता नहीं है।” 

दरअसल बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 19 कमेटियों का गठन हुआ। इसमें अनंत सिंह का भी नाम शामिल है। मगर इस नियुक्ति पर उनकी बेपरवाही ने सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं ।
गौरतलब हो कि चुनाव के दौरान जब  अनंत सिंह वोट देने आए थे तब मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने ये ऐलान किया था कि अब हम चुनाव नहीं लडेंगे। अब बालबच्चा लड़ेगा। 

इधर, अपने गांव नदवां में आयोजित होने वाले महादंगल को लेकर वे बेहद जोश में हैं। उनका दावा है कि इस दंगल में देश-विदेश से 100 से ज्यादा पहलवान शिरकत करेंगे और लाखों की भीड़ उमड़ेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नौजवानों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में मदद मिलेगी दंगल देखेंगे तो दिमाग भटकेगा नहीं, सही राह पर जाएगा। हालांकि सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी नई जिम्मेदारी से अनजान दिख रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयुएनएल पतरातू में ड्यूटी के दौरान मजदूर का कटा हाथ, अस्पताल मिलने पहुंची अंबा प्रसाद

Khabar365newsपीवीयुएनएल पतरातू में सुरक्षा मानकों का हो रहा उल्लंघन, सुरक्षा के नाम...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

BDO-CO पद घटाने पर जयराम महतो का सरकार पर हमला,

Khabar365newsरांची। झारखंड में बीडीओ और सीओ के पदों में कटौती के मुद्दे...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार का पहला एनकाउंटर, कुख्यात फैकन के पैर में लगी गोली

Khabar365newsपटना। भरत तिवारी मामले के बाद बिहार में पुलिस और अपराधियों के...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में हार्ट, ब्रेन और कैंसर का इलाज होगा आसान,

Khabar365newsपटना। बिहार के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में...