हजारीबाग

L&T वेयरहाउस लूटकांड का पर्दाफाश: SIT ने खोली साजिश की पूरी परत, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार; लूटा गया सामान बरामद

Share
Share
Khabar365news

चरही, (हजारीबाग)। चरही ओवरब्रिज के समीप स्थित L&T कंपनी के वेयरहाउस में गार्ड को बंधक बनाकर हुई लूट की वारदात का हजारीबाग पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में लूट की पूरी साजिश रचने वाले मुख्य षडयंत्रकर्ता सहित उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए सामान की बरामदगी भी हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से चरही के साथ-साथ पेलावल क्षेत्र में हुई लूट की घटना के उद्भेदन में भी महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार 18/19 जुलाई 2026 की रात अपराधियों ने L&T कंपनी के वेयरहाउस पर धावा बोलकर वहां तैनात गार्ड को बंधक बना लिया था और वेयरहाउस से सामान लूटकर फरार हो गए थे। घटना को लेकर चरही थाना कांड संख्या-59/26, दिनांक 19 जुलाई 2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी दौरान पेलावल ओपी क्षेत्र में भी लूट की एक अन्य घटना हुई थी, जिसके संबंध में कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाना कांड संख्या-105/26 दर्ज किया गया था।
दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और लगातार छापेमारी के माध्यम से जांच को आगे बढ़ाया। इसी क्रम में पुलिस की जांच की कड़ियां एक-एक कर अपराधियों तक पहुंचती गईं और अंततः दोनों मामलों के मुख्य षडयंत्रकर्ताओं को दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. जमाल (30 वर्ष), पिता मो. मिन्हाज अंसारी, ग्राम मायल, थाना रजरप्पा, जिला रामगढ़ तथा उसके सहयोगी मो. नासिर, पिता कमरुल अंसारी, ग्राम जरियो, थाना रजरप्पा, जिला रामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों की भूमिका लूट की घटनाओं की साजिश और उसे अंजाम देने में महत्वपूर्ण रही है।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर L&T वेयरहाउस से लूटे गए सामान को बरामद किया। बरामद सामान में पांच की-पैड मोबाइल फोन, एसर कंपनी का एलसीडी मॉनिटर तथा केबल वायर/केबल तार शामिल हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि लूटे गए सामान को हजारीबाग के कबाड़ी व्यापारी इम्तियाज आलम, पिता मो. मुस्तफा, ग्राम सरदार चौक, थाना सदर, जिला हजारीबाग को बेचा गया था।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उनके विरुद्ध विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपी पूर्व में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं तथा इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ फैजान अहमद, चरही थाना प्रभारी अजीत कुमार, थाना प्रभारी बिट्टु रजक, चुरचू थाना प्रभारी कुमार अश्विनी,,अभय आनंद, प्रमोद राय सहित तकनीकी शाखा के कर्मियों तथा चरही थाना, चुरचू थाना और पेलावल ओपी के सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि गंभीर आपराधिक घटनाओं में तकनीकी अनुसंधान और संयुक्त जांच के जरिए अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है। L&T वेयरहाउस लूटकांड का खुलासा न केवल पुलिस की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि इससे चरही और पेलावल क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं के पीछे सक्रिय आपराधिक नेटवर्क पर भी शिकंजा कसने की उम्मीद बढ़ गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

नगवां टोल प्लाजा पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चला कार्रवाई का डंडा, 75 हजार का चालान

Khabar365newsहजारीबाग। शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत...

हजारीबाग

फेयर प्राइस डीलरों की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल

Khabar365newsहजारीबाग, 6 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, हजारीबाग...

हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर चुरचू थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

Khabar365newsथाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक...

हजारीबाग

पदमा में चोरी का जोरदार खुलासा, पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा; लाखों के सामान के साथ स्कूटी बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने महज...