हजारीबाग

राशन वितरण के एवज में पैसे की मांग करने वाले डीलरों की करें शिकायत : उपायुक्त

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने जिले के सभी राशन कार्डधारियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) केंद्र से निर्धारित खाद्यान्न का उठाव निःशुल्क करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र राशन कार्डधारियों को जनवितरण प्रणाली के माध्यम से चावल, गेहूं, नमक एवं चना दाल का वितरण निःशुल्क वितरण किया जाता है।

उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी जनवितरण प्रणाली विक्रेता (डीलर) द्वारा राशन वितरण के एवज में लाभुकों से किसी प्रकार की राशि की मांग की जाती है, तो इसकी शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष में कॉल कर दर्ज कराई जा सकती है। प्राप्त शिकायतों की जांच कर संबंधित डीलर के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी राशन कार्डधारियों से अपील करते हुए कहा कि वे राशन लेने के लिए किसी भी प्रकार की अनधिकृत राशि का भुगतान न करें तथा यदि कोई डीलर पैसे की मांग करता है तो तत्काल इसकी शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर:- 8002529349 में दर्ज कराएं।

इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री मुरली यादव ने बताया कि सोना सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी का वितरण सरकार द्वारा निर्धारित ₹10 की दर पर किया जाता है। इसके अतिरिक्त राशन के रूप में वितरित किए जाने वाले चावल, गेहूं, नमक एवं चना दाल के लिए लाभुकों से कोई राशि देय नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

नगवां टोल प्लाजा पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चला कार्रवाई का डंडा, 75 हजार का चालान

Khabar365newsहजारीबाग। शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत...

हजारीबाग

फेयर प्राइस डीलरों की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल

Khabar365newsहजारीबाग, 6 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, हजारीबाग...

हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर चुरचू थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

Khabar365newsथाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक...

हजारीबाग

पदमा में चोरी का जोरदार खुलासा, पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा; लाखों के सामान के साथ स्कूटी बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने महज...