BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जीडी गोयनका स्कूल में लगा 4 दिनों का एडवेंचर कैंप, टैरोलिन क्लाइंबिंग और जिपलाइनिंग जैसी गतिविधियों का छात्रों ने लिया आनंद

Share
Share
Khabar365news

जीडी गोयनका विद्यालय में पिछले चार दिनों से विद्यालय के समस्त छात्रों के लिए एक रोचक डे-नाइट एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक के छात्रों ने पूरी उत्सुकता के साथ अपनी भागीदारी प्रस्तुत की है। टैरोलिन क्लाइंबिंग, जिपलाइनिंग, रिवरक्रॉसिंग,  रैपलिंग,  लैडरक्लाइंबिंग, रोप क्लाइंबिंग जैसे गतिविधियों को छात्रों ने बड़े धैर्य और उत्साह के साथ पूर्ण किया।
यह कैंप शुक्रवार 5 दिसंबर से  9 दिसंबर तक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था कैंप के अंतिम दिन छात्रों ने विद्यालय में नाइट स्टे किया। रात्रि गतिविधि में रोचक गतिविधियों के साथ-साथ बोनफायरिंग में गीत-संगीत व नृत्य द्वारा छात्रों ने अपने उत्साह और प्रसन्नता को प्रदर्शित किया। विद्यालय ने इस कैंप के आयोजन के लिए एल्टीट्यूड एक्सपीडिशन कंपनी से प्रशिक्षित 18 प्रशिक्षकों को आमंत्रित किया था। इनकी देखरेख और विद्यालय के शिक्षकों के निरीक्षण में ये समस्त गतिविधियां संपन्न हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक अनुभव, समस्या-समाधान, कौशल और प्रकृति से जुड़ाव प्रदान करने में सहायक है।
विद्यालय के वाइस चेयरमैन अमन कुमार सिंह ने कहा छात्रों में अनुशासन धैर्य जिम्मेदारियां और सहकारिता की भावना को मजबूत करने के लिए भी बीच-बीच में ऐसे कैंप अतिआवश्यक है। स्कूल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की घोषणा की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...