BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 युवकों ने मेला से लौट रही नाबालिग से किया दुष्कर्म, 4 चढ़े पुलिस के हत्थे

Share
Share
Khabar365news

जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मुण्डूई मैदान में बांदना पूजा के अवसर पर लगे मेले से शुक्रवार देर रात घर लौट रही 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पाँच युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना देर रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुण्डूई गांव के बीडीओ सरदार, जकराज सरदार, छोटराय सरदार और कांदरकोड़ा गांव का रवि सरदार शामिल हैं। पुलिस फिलहाल सभी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने भाई के साथ मुण्डूई गांव में झूमर मेला देखने आई थी। मेले से लौटते समय रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। किसी तरह बच्ची घर पहुँची और परिजनों को पूरी बात बताई। शनिवार को परिजनों की सूचना पर पंचायत समिति सदस्य सुभाष लागुरी ने इसकी जानकारी जगन्नाथपुर अंचलाधिकारी मनोज मिश्रा और थाना प्रभारी को दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में सनसनी बैंक कर्मी से लूट व मारपीट, ₹3.43 लाख की नकदी छीनी

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट महेशपुर (पाकुड़): महेशपुर थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

हनुमान गढ़ी पंचायत में 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा अंतर्गत पतरातू प्रखंड की...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल भारतीय नाई समाज समिति पतरातू...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

बच्चा चोरी के शक में अधेड़ महिला से मारपीट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमीत कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत अधेड़ महिला...