BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आस्था बनी ठगी का जरिया: कोलकाता से आयी महिला के गहने लेकर ठग फरार

Share
Share
Khabar365news

छठ की श्रद्धा और भक्ति से सराबोर शहर में शनिवार को एक महिला की आस्था को ठगों ने निशाना बना लिया। कोलकाता के बरईपुर से जमशेदपुर के भुइयांडीह अपने रिश्तेदार के घर छठ व्रत करने आई अनीता देवी से करीब ढाई लाख रुपये के गहने लेकर दो ठग फरार हो गये।
घटना साकची के आहार होटल के पास उस समय हुई जब अनीता देवी अपनी भतीजी प्रीति कुमारी के साथ छठ पूजा की खरीदारी करने निकली थीं। दोनों जैसे ही टैंक रोड से नागरमल की ओर बढ़ीं, तभी एक व्यक्ति ने बातों-बातों में उन्हें रोक लिया। उसने पहले दवा दुकान का पता पूछा और फिर कहा कि आपके छोटे बेटे पर भारी संकट है। महिला के मन में भय बैठाने के बाद ठग ने उनसे पानी मांगा और होटल से खरीदी गई बोतल से पानी पीने का नाटक किया।

इसी दौरान उसका एक साथी पहुंचा और दोनों ने मिलकर अनीता देवी को चमत्कार दिखाने के नाम पर जाल में फंसा लिया। उन्होंने कहा कि 18 कदम चलने पर लक्ष्मी जी के दर्शन होंगे। बातों-बातों में ठग ने महिला से सारे गहने उतरवाकर बैग में रखवा दिया। फिर ठग ने बैग अपने साथी को थमाते हुए कहा कि वह 21 कदम आगे चले, लेकिन इससे पहले कि अनीता देवी कुछ समझ पातीं, दोनों गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गये।
बैग में सोने के गहनों के अलावा मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, कुछ दस्तावेज और प्रीति कुमारी की चांदी की चेन भी थी। घटना के बाद अनीता देवी ने साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...