BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

साइबर ठगी का सदमा, रिटायर्ड प्रोफेसर की थाने में मौत

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के पूसा स्थित कृषि महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. मुकेश प्रसाद सिंह (71) साइबर ठगी का शिकार हो गए। 25 लाख रुपये की ठगी के सदमे ने उनकी जान ले ली। शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे प्रोफेसर को आवेदन लिखते समय ही हार्ट अटैक आया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉ. मुकेश प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू जायसवाल के भाई थे। ठगी की यह वारदात 23 अक्टूबर को हुई थी, जब उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से पाँच किस्तों में पाँच-पाँच लाख रुपये निकाल लिए गए।

शिकायत लिखते-लिखते टूटी सांस
ठगी की घटना वाले दिन ही उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। अगले दिन, शुक्रवार को वे साइबर थाना पहुंचे ताकि औपचारिक एफआईआर दर्ज करवा सकें। आवेदन लिखते समय ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आवेदन आधा ही लिखा रह गया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
थाने से पहले उन्हें सदर अस्पताल और फिर जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। निधन के बाद उनके काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित नयाटोला के शांति सदन आवास पर शोक का माहौल छा गया। तीन भाइयों में डॉ. मुकेश सबसे छोटे थे। परिवार मूल रूप से खगड़िया जिले के महेशखूंट का रहने वाला है।

अधूरा आवेदन बना आखिरी दस्तावेज
थाने में मिला अधूरा आवेदन बताता है कि प्रो. मुकेश ठगी की जानकारी लिख ही रहे थे कि उन्हें अटैक आ गया। उन्होंने लिखा था— “सूचित करना है कि मेरे खाता से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई है। 22 अक्टूबर को व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से एपीके फाइल आई, जिसे मैंने पीएनबी मोबाइल एप समझकर अपनी जानकारी भर दी…”
बस, यहीं तक लिख पाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
उनकी बहन डॉ. मंजू जायसवाल ने बताया कि भाई के खाते में रिटायरमेंट की जमा पूंजी थी। संभवतः वे मोबाइल बैंकिंग ऐप इंस्टॉल करने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान फिशिंग साइट के झांसे में आ गए। साइबर ठगों ने एप डाउनलोड करवाकर उनका मोबाइल हैक कर लिया और विभिन्न खातों में रकम ट्रांसफर कर दी।
सम्मानित परिवार, अधूरी लड़ाई
डॉ. मुकेश के बड़े भाई मधुसूदन प्रसाद रिटायर्ड डीआईजी हैं, जबकि मंझले भाई मनोरंजन जायसवाल व्यवसायी हैं। मुकेश 2019 में सेवा निवृत्त हुए थे। उनका एकमात्र पुत्र अतिंद्र कुमार नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। उनके माता-पिता, डॉ. सहदेव प्रसाद और डॉ. शांति सिंह, दोनों ही शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

दो बच्चों की मां ने पति के सामने प्रेमी से रचाई शादी,

Khabar365newsबागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत से जुड़ा एक मामला चर्चा में आया...

ActiveBusinessindiaJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गढ़वा में 50 के करीब जंगली हाथियों का झुंड, 24 गांवों में दहशत

Khabar365newsगढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में जंगली हाथियों के बड़े झुंड की...

ActiveBreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंगरांची

गिरिडीह में बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Khabar365newsगिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की हत्या,

Khabar365newsरांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी...