BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू सेवाकेंद्र में प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57वां श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57 वां श्रध्दांजली कार्यक्रम मंगलवार को पतरातू सेवाकेंद्र पीटीपीएस, रोड़ नंबर 08 में मनाया गया।

राजयोग मेडिटेशन प्रशिक्षक बीके रामदेव ने कहा कि नव सृष्टि स्थापनार्थ निराकार ज्योतिर्लिंग शिव बाबा ने सकार मानव तन विश्व विख्यात हीरे जवाहरातों का जोहरी दादा लेखराज को साठ वर्ष के आयु में अपना साकार माध्यम बनाये और उनका नाम प्रजापिता ब्रह्मा रखें। ब्रह्मा बाबा को निराकार परमात्मा शिव बाबा ने तीन साक्षात्कार कराये, विष्णु चतुर्भुज का,आने वाली सतयुगी सृष्टि का और पुरानी कलियुगी सृष्टि का महाविनाश का । परमात्मा शिव की श्रीमत पर मानव कल्याणार्थ कुछ ही दिनों में ब्रह्मा बाबा ने अपना तन मन धन सहित सर्वश समर्पण कर दिये। ब्रह्मा बाबा द्वारा नई सतयुगी सृष्टि स्थापना का महान गुप्त कर्तव्य प्राचीन राजयोग की शिक्षा 1936 से शुरूआत किये। कलियुग अंत और सतयुग आदि के इस महापरिवर्तन समय का नाम परमात्मा शिव पुरूषोत्तम संगम युग नाम रखे हैं। आगे उन्होंने कहा राजयोग की विद्या सीखकर जन्म जन्मांतर के लिए पुण्य कर्मों की पूंजी जमा कर सकते हैं ,अभी नहीं तो कभी नहीं।

पतरातू सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने कहा कि जनवरी माह ब्रह्मा वत्सों के लिए विशेष त्याग, तपस्या और सेवा का माह है। पूरे जनवरी माह सभी सेवाकेंद्रों पर सुबह-शाम विश्व शांति दान दिया जाता है। वर्तमान समय विश्व को शांति दान , महान दान होगा, विश्व में चारों तरफ अशांति ही अशांति है। हम सबके प्राण प्यारे अति मीठे ब्रह्मा बाबा का जीवन मानवता के लिए मिसाल है। ब्रह्मा बाबा ने सदैव नारी शक्ति को सम्मान दे आगे बढ़ाया। लाखों ब्रह्माकुमार – ब्रह्माकुमारी उनको अपना आदर्श मानते है और उनके द्वारा बताए राजयोग विद्या को जीवन में उतारी है। नि: शुल्क राजयोग ध्यान सीखने के लिए स्थानीय सेवाकेंद्र में आपका हार्दिक स्वागत है।

कार्यक्रम में बीके रीना सहित सेवाकेंद्र में आने वाले भाई बहनों ने सामूहिक मनसा शांति दान दिया और सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर परम श्रद्धेय ब्रह्मा बाबा के पद चिन्हों पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...