Jharkhand

हजारीबाग के होटल में देह व्यापार, मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

Hazaribagh : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चानो स्थित होटल ‘द किंग रिसोर्ट’ में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें चार युवक और तीन युवतियां शामिल हैं. इनमें भुरकुंडा के सोहेल खान, सौंदाडीह के गौतम कुमार, बरही के विक्की सिंह और चौपारण के बंदगावां के त्रिभुवन प्रसाद के साथ तीन युवतियां शामिल हैं. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस मामले की गहन जांच कर रैकेट के अन्य सदस्यों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है. इनमें बीयर की बोतलें, सिगरेट, फर्जी आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन और एक कार शामिल हैं.

दलाल दूसरे राज्यों से लाते थे लड़कियां

इस संबंध में सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि होटल में देह व्यापार की गुप्त सूचना मिलने के बाद एसपी अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर छापेमारी टीम गठित कर होटल द किंग रिसॉर्ट में छापेमारी की गई. इस दौरान यह भी पता चला कि दलाल दूसरे राज्यों से लड़कियों को पैसे का लालच देकर यहां लाते थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...