झारखंडब्रेकिंग

जैक 10वीं रिजल्ट : टॉप टेन में 7 लड़कियों ने लहराया परचम 

Share
Share
Khabar365news

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल के नतीजे बेहद खास रहे क्योंकि गढ़वा की गीतांजलि कुमारी ने स्टेट टॉपर बनकर झारखंड का नाम रोशन किया है। गीतांजलि के पिता उमेश पाल एक पारा टीचर हैं। वहीं, पाकुड़ की बेटी रितु कुमारी ने दूसरी रैंक हासिल की है। रितु के पिता गौतम पाल खेती-किसानी करते हैं, लेकिन उनकी बेटी ने पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन कर परिवार और इलाके का नाम ऊंचा कर दिया है। एक और खास बात यह रही कि इस साल के टॉप टेन में सात लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। इससे राज्य में लड़कियों की शिक्षा में बढ़ती भागीदारी और उनके हुनर की झलक मिलती है।

टॉपर्स की सूची में तीसरे स्थान पर अमृता गुप्ता (प्रमोद कुमार साह की बेटी), चौथे पर पूजा कुमारी (सदानंद महतो की बेटी) और पांचवें स्थान पर प्रॉप वी हाई स्कूल तिलैया रंगाटांड के अमर कुमार शामिल हैं। कुल मिलाकर, इस साल का रिजल्ट झारखंड की बेटियों की कड़ी मेहनत और उनके हौसलों की जीत की कहानी कहता है।

ये भी बता दें कि आज शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने JAC ऑफिस में रिजल्ट जारी किया। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गई मैट्रिक की परीक्षा में कुल 4 लाख 33 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। 1297 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा 11 फरवरी से 9 मार्च के बीच हुई थी, जिसमें 4 मार्च से 20 मार्च तक प्रैक्टिकल एग्जाम हुए थे। पहली पाली में 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा हुई थी। इस बार छात्रों ने पिछले बार से अच्छा प्रदर्श किया है। वर्ष 2024 में 90.40 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे, जो बढ़कर इस बार 91.71 प्रतिशत हो गया। कोडरमा जिले में सबसे ज्यादा छात्र सफल हुए हैं। वहीं सबसे कम गुमला से हैं। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तब भी आप आसानी से अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए SMS और डिजीलॉकर जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...