Home झारखंड JAC 10वीं का रिजल्ट जारी : पाकुड़ की बेटी रितु कुमारी बनीं सेकेंड टॉपर, किसान की हैं बेटी 
झारखंडब्रेकिंग

JAC 10वीं का रिजल्ट जारी : पाकुड़ की बेटी रितु कुमारी बनीं सेकेंड टॉपर, किसान की हैं बेटी 

Share
Share

पाकुड़ झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। पाकुड़ की रितु कुमारी जैक 10वीं में राज्य में सेकेंड टॉपर बनी हैं। रितु गौतम पाल की बेटी हैं, जो किसान हैं। रितु ने 491 (98.20%) अंक हासिल किये हैं। रितु पाकुड़ के महेशपुर की रहने वाली हैं और हजारीबाग में इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा हैं। 

वहीं, JAC 0वीं बोर्ड परीक्षा में गीतांजलि कुमारी ने पूरे राज्य में टॉप कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गीतांजलि ने कुल 493 अंक हासिल किए हैं, जो कि 98.60% के बराबर है। गीतांजलि एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक पारा शिक्षक हैं। परिवार में कुल तीन भाई-बहन हैं, जिनमें गीतांजलि सबसे बड़ी हैं। दो बहनें और एक छोटा भाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद गीतांजलि की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि राज्य भर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

गीतांजलि की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण के बल पर कोई भी छात्र किसी भी परिस्थिति में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उनके टॉप करने की खबर सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया और स्थानीय समुदाय में खूब सराहना मिल रही है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...