झारखंडब्रेकिंग

चोरी का विरोध करने पर 81 वर्षीय वृद्धा की बेरहमी से हत्या

Share
Share
Khabar365news

देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेपुर गांव में गुरुवार की देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां चोरी का विरोध करने पर 81 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान कमली देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घर से लगभग चार लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हुई है। वारदात के दौरान कमली देवी घर के बाहरी कमरे में सो रही थीं। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य जागे, तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। अलमारी और बॉक्स भी खाली मिले।

घटना की सबसे भयावह तस्वीर तब सामने आई जब कमली देवी खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी मिलीं। उनके पौत्र संदीप कुमार रावत ने बताया कि घटना के वक्त दादी की सांसें चल रही थीं। उन्हें आनन-फानन में पहले कुंडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर नहीं मिलने पर देवघर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि चोरों ने घर में घुसकर जब कमली देवी ने विरोध किया, तो उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया गया। इसके बाद चोर घर से कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रिखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वृद्धा की नृशंस हत्या से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...