Jharkhand

जिला अनुकंपा समिति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने आधिकारियों को दिये उचित दिशा-निर्देश

Share
Share
Khabar365news

देवघर /संतोष शर्मा :

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री विशाल सागर की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित सभी विभिन्न विभागों, प्रखण्डों तथा अंचलों से आये अनुकम्पा से संबंधित सभी मामलों के साथ रिक्त पदों, पेंशन से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए विभिन्न कार्यालयों में सेवा निवृत हुए कर्मियों के बाद रिक्त पदों की जानकारियों से अवगत हुए। साथ ही अनुकम्प व पेंशन से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

इसके अलावे उपायुक्त श्री विशाल सागर द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि अनुकम्पा से संबंधित आवेदनों पर किसी प्रकार की आपत्ति है या नहीं इसकी भी जांच करा ले। आगे जिला अनुकंपा समिति की बैठक में आए हुए मामलों में 13 मामलों को जांच उपरांत उपायुक्त द्वारा स्वीकृत किया गया। साथ ही उपायुक्त ने अन्य मामलों की जांच करने के पश्चात अगली बैठक में निर्णय करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त डॉ0 कुमार ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री दीपांकर चौधरी, स्थापना उपसमाहर्ता श्री परमेश्वर मुंडा, राज्य कर पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...