Jharkhand

*रामगढ़ मां छिन्नमस्तिका नमामि गंगे योजना के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ गंगा आरती का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ नमामि गंगे योजना अंतर्गत 15 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज दिनांक 30 सितंबर 2023, शनिवार को चितरपुर प्रखंड अंतर्गत रजरप्पा मंदिर परिक्षेत्र में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में दामोदर एवं भैरवी नदी के संगम पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं रामगढ़ जिले वासियों सहित अन्य की उपस्थिति में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, राज्य समन्वयक नमामि गंगे योजना श्रीमती अंजना भारती सहित अन्य का दामोदर एवं भैरवी नदी के संगम पर स्वागत किया गया।

गंगा आरती के पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य के बनारस से आई टीम ने शिव तांडव स्रोत सहित अन्य मनमोहक नृत्यों के माध्यम से सभी का मनोरंजन किया जिसके उपरांत बनारस के ही पंडितों के द्वारा संस्कृत श्लोकों भजनों व मंत्रों के साथ गंगा आरती संपन्न कराई गई। गौरतलब होकि नमामि गंगे योजना के तहत पूर्व में भी रजरप्पा मंदिर परिक्षेत्र में गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है पर इस बार उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार के निर्देश पर भव्य तरीके से गंगा आरती का आयोजन कराया गया वहीं उपायुक्त द्वारा जारी किए गए वीडियो संदेश के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं सहित अन्य लोगों ने गंगा आरती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ज्ञात होकि उपायुक्त श्री चंदन कुमार द्वारा रामगढ़ शहर अंतर्गत थाना चौक के समीप स्थित गांधी घाट को भी पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने का निर्णय लिया गया है जिसके उपरांत उन्होंने जिले के वरीय अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए हैं वहीं उन्होंने जिले वासियों से भी किए जाने वाले विकास कार्यों से संबंधित सुझाव मांगे है। गंगा आरती के आयोजन के दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों, जिले के वरीय अधिकारियों, अधिकारियों, कर्मियों, गंगा समिति रामगढ़ के सदस्यों, दामोदर बचाओ संस्था के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे वहीं कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन श्री कमल किशोर बगड़िया के द्वारा किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...