Jharkhand

अस्पताल के निरीक्षण हेतु किया गया टीम का गठन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति जयंत सिन्हा जी ने हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के निरीक्षण हेतु एक टीम का गठन किया है। निरीक्षण टीम के द्वारा अस्पताल के जांच के क्रम में अनेकों खामियां सामने नजर आई जिसका निराकरण जनहित में अति आवश्यक है। जांच के क्रम में जिन-जिन बिंदुओं में सुधार करने की आवश्यकता है इसका प्रतिवेदन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अधीक्षक को प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से दिया गया।प्रतिवेदन में सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया, प्रमुख बिंदुओं पर सांसद प्रतिनिधि प्रफुल कुमार ने अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सर्वप्रथम दुर्घटना में घायलों को सिर्फ प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया जाता है। यह काफी गंभीर और चिंता का विषय है। संसाधन का बहाना बनाकर अपना पल्लू झाड़ लिया जाता है। अस्पताल परिसर में एक पूछताछ केंद्र की आवश्यकता से भी अवगत कराया गया। पूछताछ केंद्र काम नहीं करने के कारण इलाज के लिए आए हुए मरीजों को इधर से उधर भटकना पड़ता है। उन्होंने यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाया कहा कि इसमें सुधार की बड़ी जरूरत है साथ ही एक दिशा निर्देश बोर्ड की भी आवश्यकता पर भी ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि दिशा निर्देश बोर्ड लग जाने से मरीज को काफी सहूलियत होगी। आगे प्रतिवेदन पर गंभीर चर्चा करते हुए सांसद जयंत सिन्हा जी के निजी सचिव हिमांशु कुमार ने अधीक्षक को सवालों के घेरे में लेते हुए कहा कि जब हर संसाधन संसद के द्वारा उपलब्ध करवाया गया है तो उसका लाभ मरीजों को क्यों नहीं मिल रहा है। इस तरह की व्यवस्था से आम जनता में आक्रोश उत्पन्न होता है। हर और गंदगी कुव्यवस्था का आलम है। लोग यहां अपना इलाज करवाने यहां आते हैं, मगर उनको वह सुविधा उन्हें नहीं मिल पाती जिसकी आवश्यकता होती है। अस्पताल में इलाज के लिए आए हुए मरीज हर दिन दलालों के चक्कर में पड़कर अपना आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं, और बाहर झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में अपनी जान को भी गंवा रहे हैं। इस पर ध्यान देने की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता है। अस्पताल परिसर में दलालों की दलाली पर प्रतिबंध लगे। हिमांशु कुमार ने अधीक्षक से आग्रह किया कि जल्द से जल्द मौजूदा व्यवस्था में सुधार कर इसकी सूचना सांसद महोदय को दिया जाए। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि जितनी जल्दी संभव है व्यवस्था में सुधार कर इसकी सूचना सांसद महोदय को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रफुल कुमार, सांसद जयंत सिन्हा जी के निजी सचिव हिमांशु कुमार, सांसद प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग ज्योति कुमार “गुड्डू” तथा सांसद मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...