Jharkhand

*रामगढ़ खनिजों के अवैध परिवहन के विरूद्ध चलाया गया जांच अभियान, मालिक, चालक व अन्य पर दर्ज की गई प्राथमिकी।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: खान निरीक्षक रामगढ़ श्री राहुल कुमार एवं स्थानीय पुलिस बल के द्वारा रामगढ़ थाना अन्तगर्त्त HP Petrol Pump के सामने, गोला- रामगढ़ मार्ग पर (कोठार) में अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जिसपर रजि० सं० अंकित नहीं है, POWERTRAC 434 नीला रंग T-3197570, B-107104, E- 3119124, इंजन एवं चेरीस सं० स्पष्ट रूप से अंकित नही है, डाला रजि० सं० अंकित नही है तथा बालू लगभग 100 (एक सौ) घनफीट लदा है। पुलिस बल को देखते ही चालक के फरार होने के उपरांत जांच के दौरान ट्रैक्टर पर बालू खनिज से संबंधित किसी प्रकार का दस्तावेज / परिवहन चालान नही पाया गया। उक्त ट्रैक्टर को पुलिस बल के सहयोग से जप्त कर रामगढ़ थाना परिसर मे सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है साथ ही मालिक, चालक व अन्य संलिप्त व्यक्तियों पर उपरोक्त अधिनियम के साथ-साथ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाई की जा रही है।**उल्लेखनीय है कि बिना वैध परिवहन चालान के खनिजो का उत्खनन कर प्रेषण करना MMDR ACT, 1957 के धारा-4 (1) / 4(1A) का उल्लंघन है, जो धारा 21 के तहत दंडनीय है। उक्त कार्य झारखंड लघु खनिज समनुदान नियामवली 2004 के नियम 4 का उल्लंधन है जो नियम 54 के तहत दंडनीय है, साथ ही The Jharkhand minerals (prevention of illegal mining transportation and storage) rules 2017 के नियम 9 का उल्लंघन है जो नियम -13 के तहत दंडनीय है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

यात्रीगण ध्यान दें! चंडीगढ़ स्टेशन पर आज से प्लेटफॉर्म 3-4 बंद, 5-6 पर शुरू होगा संचालन

Khabar365newsचंडीगढ़। यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज...