CrimeIndian railways

सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में चली गोली

Share
Share
Khabar365news

कोलकाता। सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग करने की खबर है। हालांकि फायरिंग के दौरान किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। पूर्वोत्तर रेलवे के एक बयान के अनुसार, सियालदह राजधानी में एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटीई) के साथ हुए विवाद के बाद नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में कथित तौर पर फायरिंग शुरु कर दी।पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, ‘टिकट को लेकर टीटीई से हुए विवाद के बाद ट्रेन के अंदर फायरिंग करने वाले शख्स का नाम हरविंदर सिंह है। उसकी उम्र लगभग 41 वर्ष बताई गई है। वो भारतीय सेना में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि हरविंदर के पास 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट था। लेकिन वह नशे की हालत में धनबाद स्टेशन से सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बी-8 कोच में चढ़ गया।इसके बाद टीटीई से टिकट को लेकर उसका विवाद हो गया। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर ट्रेन में फायरिंग शुरु कर दी। रेलवे की तरफ से बताया गया कि ट्रेन के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एस्कॉर्ट ने तुरंत उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा में आए दिन लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के बावजूद भी कुछ...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

तालाब में जहर डालने से मछली मरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू...

ActiveCrimeJamtadaJharkhand

गैस सेवा अपडेट कराने के नाम पे ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

पाकुड़ में कथित लॉटरी का मकड़जाल: शमीम के घर छपाई, एक लाख अंसारी पर सप्लाई की चर्चा

Khabar365newsपाकुड़। जिले में कथित लॉटरी कारोबार को लेकर एक बार फिर चर्चाएं...