ActiveCrimeJamtadaJharkhand

गैस सेवा अपडेट कराने के नाम पे ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार।

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा थाना प्रभारी, राजेश मंडल के नेतृत्व में पु०नि० कृष्णा कुमार, पु०अ०नि० हीरालाल महतो के साथ एक छापमारी दल का गठन करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम कोड़ाटाँड़ से एक साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में साईबर अपराध थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 08.09.2026, धारा के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी बसंत कुमार मंडल, उम्र 23 वर्ष, पिता नरेश मंडल, ग्राम कोड़राटॉड़, थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा का रहने वाला है, आरोपी के पास से 3 मोबाइल फ़ोन और 4 सिम कार्ड बरामद किया गया है।

आरोपी महाराष्ट्र के उपभेक्ताओं को कॉल लगाता था और महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड की सेवा को अपडेट कराने के नाम पर उनके मोबाईल में गैस अपडेट का फर्जी APK FILE भेजकर, APK FILE INSTALL कराने के बाद उनकी बैंक सम्बंधित सभी सारी जानकारी प्राप्त कर लोगों को अपने साईबर ठगी का शिकार बनाता था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में मासिक अपराध गोष्ठी, एसपी ने अपराध नियंत्रण और साइबर ठगी पर दिए सख्त निर्देश

Khabar365news जामताड़ा पुलिस अधीक्षक,शम्भू कुमार सिंह के अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पर्यटन को नई उड़ान: विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने किया लावापानी जलप्रपात का दौरा

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट पेशरार (लोहरदगा) – पूर्व मंत्री सह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उराँव ने सुदूरवर्ती पेसरार प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान।

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं...