ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में मासिक अपराध गोष्ठी, एसपी ने अपराध नियंत्रण और साइबर ठगी पर दिए सख्त निर्देश

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा पुलिस अधीक्षक,शम्भू कुमार सिंह के अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया। अपराध गोष्ठी में जामताड़ा जिला के सभी थाना प्रभारी, सभी पुलिस निरीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक सहित सभी कार्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित रहें।आज के अपराध गोष्ठी बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण, सुरक्षा-व्यवस्था सहित सभी प्रकार लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

अगस्त माह 2026 में जिला अन्तर्गत कुल 286 वारंट निष्पादन/गिरफ्तारी की गई है। साथ ही अगस्त महीना 2026 में विभिन्न कांडों में वांछित कुल-35 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

सभी थाना प्रभारी/पुलिस निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षकों को महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित अपराध पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने, महत्वपूर्ण अपराध में फरार चल रहे अपराधकर्मियों के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने के साथ स्थाई वारंट एवं अन्य सभी प्रकार के वारंटों का निष्पदान तथा लंबित कांडों के अभियुक्तों को त्वरित गिरफ्तारी करने तथा विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश और समयसीमा के भीतर सभी प्रकार के कार्रवाई को पूर्ण कर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।


इसके अलावे क्षेत्र के गंभीर प्रवृत्ति के घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों सहित वैसे महत्वपूर्ण कांडों के अपराधकर्मी जिन्हे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा जो हाल में जेल से छुटे हैं उनकी गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। जिला में साईबर ठगी करनेवाले अपराधकर्मियों के विरूद्ध सूचना प्राप्त कर लगातार छापामारी करते हुये संलिप्त साईबर अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी तथा साईबर अपराध पूर्णतः अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया।

जिला अन्तर्गत अपराध नियंत्रण तथा अपरपाधकर्मियों पर सतत् निगरानी रखने, क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ सघन गश्ती/बैंक/ए०टी०एम० ज्वेलरी शॉप/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षात्क कार्रवाई के साथ पुलिस बल की उपस्थिति बनाये रखने तथा आम जनता के सुरक्षा एवं अवैध गतिविधि पर पूर्णतः अंकुश रखने हेतु नियमित रूप से थाना क्षेत्र में समय एवं स्थान बदल कर सघन एण्टी काईम वाहन जाँच करने का सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाने उनके समस्याओं पर विधि-सम्मत त्वरित कार्रवाई करने एवं क्षेत्र में पुलिस-पब्लिक का मित्रता पूर्ण संबंध स्थापित करने हेतु जोर देने पर भी ध्यान देने को कहा।इसके साथ महिला संबंधित अपराध के कानूनी जानकारी / बाल विवाह । डायन बिसाही सहित अन्य सामाजिक कुरितियों के संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveCrimeJamtadaJharkhand

गैस सेवा अपडेट कराने के नाम पे ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पर्यटन को नई उड़ान: विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने किया लावापानी जलप्रपात का दौरा

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट पेशरार (लोहरदगा) – पूर्व मंत्री सह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उराँव ने सुदूरवर्ती पेसरार प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान।

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं...