Jharkhand

*इनडोर स्टेडियम में हुआ झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का स्वागत सह अनावरण कार्यक्रम,महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप का झारखंड में होना हम सभी के लिए सम्मान की बात…………उपायुक्त रामगढ़, श्री चंदन कुमार_*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ रांची में होने वाले _महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023_ को लेकर गुरुवार को इंडोर स्टेडियम रामगढ़ में चैंपियंस ट्रॉफी का स्वागत एवं अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त रामगढ़, श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक रामगढ़, श्री पीयूष पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी, श्री नीतीश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। ततपश्चात उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी का अनावरण किया।**मौके पर उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने कहा कि हॉकी का इतिहास झारखंड में बहुत पुराना है और महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का झारखंड में होना हम सभी के लिए एक सम्मान का विषय है। साथ ही उन्होंने बताया कि हर तरह के खेल को बढ़ावा देने में जिला प्रशासन प्रयासरत है जिसके लिए आने वाले समय में प्रत्येक पंचायत में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे कि जिले के हर क्षेत्र से हर खेल में खिलाड़ी उभरे और विश्व पटल पर रामगढ़ का नाम रौशन करें।**मौके पर पुलिस अधीक्षक रामगढ़ श्री पीयूष पांडे ने हॉकी खेल जगत में झारखंड की बेटियों की सराहना करते हुए कई खिलाड़ियों का उदाहरण प्रस्तुत किया एवं उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से न केवल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है बल्कि खिलाड़ियों में अपने राज्य व देश के लिए कुछ करने की इच्छा भी जागृत होती है। वही उन्होंने सभी से अपिल करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा खेल के जगत में खिलाड़ियों के लिए कई प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं और आप सभी इस तरह के अवसर का लाभ अवश्य ही उठाएं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिनमे जूडो से चांदनी कुमारी एवं पीयूष कुमार राणा, कराटे से चंद्र प्रकाश उपाध्याय एवं रक्ष रानी, वॉलीबॉल से साजन करमाली एवं नैना कुमारी, बॉक्सिंग से तुषार कुमार, बैडमिंटन से विनीत कुमार, प्रियांशु कुमार एवं पवन गोपाल, फुटबॉल से प्रेम कुमार एवं मोहम्मद आतिफ, निशानेबाजी से सोनू प्रताप सिंह एवं मोहित कुमार को सम्मानित किया गया।**ज्ञात हो कि पहली बार _महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी_ का आयोजन आगामी 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक राँची में किया जा रहा है जिसमे भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया एवं थाईलैंड की महिला खिलाड़ी शामिल होंगी। इसी संदर्भ में राज्य के युवाओं एवं युवतियों को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हॉकी झारखंड के तत्वाधान में _एशिया ट्रॉफी का टूर राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित_ किया जा रहा है।**कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन ओलंपिक सचिव सी०डी० सिंह के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम में जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों, कर्मियों एवं खिलाड़ियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...