Jharkhand

बिजली विभाग की लापरवाही से अबतक पेलावल में हाई वोल्टेज तार ने ली सात लोगों की जान

Share
Share
Khabar365news


आज भी खतरे को दावत दे रहा झुके पोल पर झूलते बिजली तार
कटकमसांडी (हजारीबाग) बिजली विभाग की लापरवाही से पेलावल में हाई वोल्टेज बिजली तार ने सात लोगों की जान ले ली है। आज भी झुके हुए पोल पर झूलती तार खतरे को दावत दे रही है। खतरे की गंभीरता को देखते हुए पेलावल विकास मंच की टोली ने पेलावल दक्षिणी स्थित जहां तहां बेतरतीब गाड़े गए 11हजार हाई वोल्टेज तार के पोल का जायजा लिया। खासकर, पेलावल दक्षिणी स्थित आजादनगर व शाहीनबाग मुहल्ले की स्थिति भयावह है। शाहीन बाग के लोगों द्वारा पीवीएम को की गई शिकायत में कहा गया कि यहां हाई वोल्टेज तार बेतरतीब विभान्न आवासों के ऊपर से गुजरा है, जिससे स्थानीय लोगों की जान का खतरा है।
मालुम हो कि गत वर्ष इस मुहल्ले में एक गृह निर्माण में काम कर रहा एक मजदूर जब सरिया को सीधा करने हेतु ऊपर खड़ा किया तो बिल्कुल नजदीक में लटका हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया और उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल तार के चपेट में आने से अबतक सात लोगों की मौतें हो चुकी है। आवास के ऊपर से व सटकर गुजरे तार के कारण शाहीनबाग के निवासी अपने आवास को पूरा करने में असहज महसूस कर रहे हैं। आजादनगर व शाहीनबाग मुहल्ले में लगे तार के पोल इतने झुके हुए हैं कि कभी भी उस क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस बाबत पीवीएम की ओर से उपायुक्त, हजारीबाग व बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत कराते हुए मांग की गई कि शीघ्र संज्ञान लेकर जर्जर विद्युत पोलों की हालिया स्थिति की जानकारी लेते हुए खामियों को दूर करने की मांग की गई है। ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो।
ज्ञापन सौंपने वालों में मो. इसराफिल, महेश विश्वकर्मा, बिनोद राम, विक्रम पासवान, इंजमामुल हक भारती व बिजली तार से पीड़ित व्यक्ति मो. आफताब एवं मुहल्ले के अन्य लोगों का नाम शामिल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंगरांची

धनबाद में जमीन विवाद में 32 वर्षीय युवक की हत्या, चाचा समेत 5 पर आरोप

Khabar365newsधनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड की आशा वर्कर और सेविका-सहायिका का होगा स्वास्थ्य बीमा,

Khabar365newsरांची: झारखंड में आशा कार्यकर्ताओं (सहिया), आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के परिवारों...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंगरांची

जामताड़ा के सालबागान में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Khabar365newsजामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड में युवाओं ने पर्यावरण...