Jharkhand

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में पार्किंग लगाए जाने का हजारीबाग सदर विधायक तक पहुंची बात, उन्होंने जताया अपना विरोध, कहा अस्पताल परिसर में पार्किंग लगाया जाना अव्यावहारिक

Share
Share
Khabar365news

विधायक मीडिया प्रतिनिधि ने विधायक मनीष जायसवाल को दी जानकारी, विधायक ने इस निर्णय पर पुनर्विचार का किया अधिकारियों से आग्रह, तत्काल पार्किंग वसुली बंद नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

किसी भी शहर का जिला अस्पताल एक ऐसा जगह होता है जहां जिले और जिले के बाहर के ऐसे जरूरतमंद परिवार के मरीज अपना इलाज कराने आते हैं जो निजी अस्पतालों में इलाज कराने में सक्षम नहीं होते। अधिकतर गरीब तबके के लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आते हैं। ऐसे में हजारीबाग के जिला अस्पताल सह हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के कई जगहों को पार्किंग क्षेत्र में तब्दील कर नगर निगम द्वारा पार्किंग वसुली किया जाना अव्यावहारिक और अमानवीय है। इससे पूर्व नगर निगम द्वारा हजारीबाग झील पर पार्किंग जोन बनाया गया था जिसका पुरजोर विरोध हुआ तो इसे बंद किया गया ।

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि सह अस्पताल में लगातर सक्रियता से जरूरतमंदों की मदद में जुटे रहे वाले रंजन चौधरी ने इसकी पुरी जानकारी पार्टी के कार्यों से छत्तीसगढ़ में कार्यरत हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी तो विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में हजारीबाग नगर निगम द्वारा पार्किंग क्षेत्र बनाए जाने और पार्किंग शुल्क वसूली करने के निर्णय को अव्यावहारिक और अमानवीय बताया। विधायक मनीष जायसवाल ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए कहा की यहां लोग अपने दर्द को लेकर आते हैं और ऐसे में उनसे पार्किंग वसूली किया जाना पूरी तरह अव्यावहारिक है। उन्होंने बताया की यहां पार्किंग लगाए जाने के बाद बाज़ार करने आने वाले लोग भी अपनी गाड़ियों को यहां पार्किंग करेंगे ऐसे में इलाज कराने आने वाले मरीज और उनके परिजनों के साथ एम्बुलेंस को भी प्रवेश और निकासी में भारी समस्या और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विधायक मनीष जायसवाल ने बताया की ऐसे ही अस्पताल परिसर में जगह का घोर अभाव है और परिसर में निगम द्वारा पार्किंग बनाई जाने के बाद अस्पताल के इलाज में भी प्रभाव पड़ेगा और जरूरतमंद मरीजों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्रसाशक और नगर आयुक्त से तत्काल इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है साथ ही चेताते हुए
यह भी कहा की अगर अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजनों को तत्काल इससे राहत नहीं दी गई तो छत्तीसगढ़ से लौटने के बाद इस पर आंदोलन की रूप-रेखा तैयार की जायेगी ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...