Jharkhand

लगातर सातवें वर्ष हजारीबाग में आस्था के साथ प्रज्वलित हुआ “आपका एक दीया शहीदों के नाम”

Share
Share
Khabar365news

दिवाली की पूर्व संध्या आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम से जगमग हो उठा शहीद स्मारक,चहुंओर फ़ैला शौर्य का उजास, उमड़ा देशभक्तों का सैलाब**दीपमालाओं से जगमगा उठी शहीदों की शहादत, दो शहीदों के परिजनों सहित कई गणमान्य लोग और हर उम्र के लोगों ने पंहुचकर बढ़ाया आयोजकों का हौसला**आरंभ बैण्ड की देशभक्ति प्रसूति और स्थानीय कलाकारों के गीतों पर खूब झूमे लोग, देशभक्ति नारों से गुंज उठा परिसर, तो देशभक्ति थीम पर आधारित कई सेल्फी प्वाइंट और रंगोली रहा आकर्षण का केंद्र**आयोजन कर्ता समूह के रंजन चौधरी ने किया अपील दीपावली पूर्व अपने घरों में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ जरूर जलाएं*——-दीपावली पूर्व संध्या बुधवार को स्थानीय परिसदन के समक्ष अवस्थित शहीद स्मारक स्थल में लगातर सातवें वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ “आपका एक दिया शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम से पूर्व यहां प्रति वर्ष की भांति वर्तमान वर्ष भी पहले लगातर दो दिनों तक पूरे स्मारक स्थल को साफ- सफाई कर स्वच्छ बनाया गया तत्पश्चात शाम ढलते ही 3001 दिए कि दीपमालाओं से इसे रौशन किया गया और शहीदों की शहादत को याद किया गया। आस्था के साथ शहिदों की याद में जब दिए जगमगाए तो चहुंओर शौर्य और उजास छा गया। दीपों से प्रस्फुटित होती रोशनी प्रत्येक चेहरे पर गर्व की अनुभूति करा रही थी। सभी के दिलों में शहीदों के प्रति अपार सम्मान व कृतज्ञता का भाव झलक रहा था। शहीद स्मारक परिसर को उनकी यादों में रोशन किए गए थे जिनके बलिदान को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। मौके पर विशेषरुप से शहीद सुभाष बारला की मां पूनम बारला और शहीद संदीप पाल के भाई मनीष पॉलसहित जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़ सहित कई अन्य गणमान्य लोग और हजारीबाग के हर उम्र के लोग उपस्थित हुए और आयोजकों का हौसलाअफजाई किया। शहीदों के परिजनों ने खुद शहीद स्मारक पर घी के दिए जलाएं और दीपावली पूर्व संध्या अपने-अपने घरों में एक दिया शहीदों के नाम जलाने का अपील समस्त हजारीबाग वासियों से किया। शाहिद सुभाष बारला की मां पूनम बारला ने कहा कि जवान देश के लिए शहीद होता है और जब उनके याद में ऐसा कार्यक्रम आयोजित हो तो दिल प्रफुल्लित हो जाता है। उन्होंने खुद को शहीद की मां बताते हुए फ़र्क होने की बात कही। जिप अध्यक्ष उमेश मेहता और उपाध्यक्ष किसुन यादव ने भी ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान में इस कार्यक्रम को यथावत रखना हजारीबाग के लिए गौरव की बात है ।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय शारीरिक और मानसिक दिव्यांग बच्चों के द्वारा भावनाओं के रंग को भरकर तैयार किया गया दीया और स्थानीय कुम्हारों द्वारा बनाए गए दीए का उपयोग कर दीपमालाओं से शहीद स्मारक स्थल को जगमग करते हुए देश के अमर शहीद जवानों की शहादत को याद करने हेतु हजारीबाग शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के सभी जाति- धर्म, राजनीतिक दल, सामाजिक और धार्मिक संगठन के अलावे अन्य लोगों को एकजुट कर उनके मन में राष्ट्र प्रेम और शहीदों के प्रति सम्मान जगाना रहा है ।कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग की प्रसिद्ध आरंभ बैंड एंड अभिजीत साउंड एंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो से जुड़े कालाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रसूति दी। बैंड के बाल कलाकार मयंक कुमार, बांसुरी वादक शुभी, अभिजीत कुमार सानू ने संदेशे आते हैं, एक साथी ओर भी था, मेरा मुल्क मेरा देश, ये वतन तेरे लिए, तेरे मिट्टी में मिल जावां, वो भारत देश है मेरा, मेरे देश की धरती.. जैसी देशभक्ति गीतों की प्रसूति कर लोगों को मोहित किया वहीं बतौर उद्घोषक प्रह्लाद सिंह, अनीता और जितेंद्र सिन्हा ने अपने शायराना अंदाज से देशभक्ति की भावना सबों के हृदय में जागृत की। स्मारक स्थल में बना चार आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बेहद मनभावक थे जिसमे अधिकतर ने तिरंगे के थीम पर पर लिखा था आपका एक दिया शहिदों के नाम के साथ आन, बान और शान से लहराता तिरंगा संग तस्वीरों में कैद करने को मजबूर कर रहें थे। आकर्षण रंगोली के बीच जलते दिए के लौ से पुरा परिसर अलौकित हो रहा था और पूर्व सैनिक संघ और पीसी एकेडमी में सैनिक की तैयारी में जुटे युवाओं के साथ कई शहीद परिवार के परिजन और कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिन्द के नारे से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर रहें थे ।उल्लेखनीय पीछले सात वर्षों से दीपावली की पूर्व संध्या आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम से हजारों दीपमालाओं की लरियों की रोशनी से जहां शहीद स्मारक रोशन हो उठता था वहीं समाज के हजारों लोग यहां जुटकर अपने नाम का दीया जलाकर देश के अमर शहीद जवानों की शहादत को सलाम करते थे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस दौरान दीयों की रोशनी से पूरा परिसर रौशन हो उठता है। फूलों की लरियों, तिरंगा रंग की आकर्षक रंगोलियों और आरंभ बैंड एंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो के कलाकारों द्वारा मनोहारी देशभक्ति गीतों की अनूठी प्रस्तुति के बीच दीपों से जगमगाती शहीदों की शहादत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने लोगों का हुजूम उमड़ता है । इस आयोजन में बतौर आयोजक विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, अजय कुमार साहू, किशोरी राणा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि शंकर चंद्र पाठक, युवा पत्रकार रवि कुमार और सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी हैं। मौके विशेषरूप से भैया अभिमन्यु प्रसाद, पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव, विधायक पुत्र करण जायसवाल, शिवलाल महतो, जीप सदस्य जीतन राम, चंद्र प्रकाश जैन, हर्ष अजमेरा, रवि कुमार, इंजिनियर अमन कुमार, बप्पी करण, अजय दास, कृष्णा साव, प्रकाश मेहता, आनन्द शाही, हिटलर शाही, सी. डी. सिंह, अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अजय शर्मा, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, आरएसएस प्रतिनिधि एम. के. शर्मा, प्रोफेसर डा. राज कुमार चौबे, सतेन्द्र सिंह, मनोज गिरी, सत्यभामा, मनोरमा राणा, कंचन शर्मा, ज्योत्सना देवी, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, शिवपाल यादव, जदयू नेता राकेश गुप्ता, मनोज गोयल, मनोज सिन्हा, पीसी सर, अरविंद ओझा, विनय कुमार, अशोक कुमार, राजकरण पांडेय, सुनील कुमार, अनीश कुमार, सागर कुमार, शैलेश चंद्रवंशी, पंकज कुमार, मुक्ति धाम सेवा संस्थान के संस्थापक निरज कुमार, पूजा कुमारी, बबलू यादव, अबोध राम, जीवन मेहता, कविंद्र यादव, बजरंग दल जिला संयोजक प्रशांत सिंह सहित शहर और आसपास के हजारों गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...