JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी के अपने गृह आवास राँची पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। विधायक ने सपरिवार विधि-विधान के साथ महा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान संपन्न किया। इस धार्मिक आयोजन से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
भक्ति और विधि-विधान का संगम
अनुष्ठान के दौरान विधायक रोशन लाल चौधरी के साथ उनकी धर्मपत्नी डॉ. रेखा चौधरी एवं छोटे पुत्र रितिक चौधरी भी सम्मिलित हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष के बीच महादेव का जलाभिषेक और पूजन किया गया। विधायक ने स्वयं आरती कर क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

विधायक चौधरी ने कहा है कि
“महादेव की आराधना से मन को अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। आज इस पावन अवसर पर मैंने भगवान शिव से अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की है।”

विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए महादेव से सभी के जीवन में ज्ञान, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। अनुष्ठान के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

ईसीआरकेयू के केंद्रीय अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन सड़क दुर्घटना में घायल

Khabar365newsधनबाद, 14 अक्टूबर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के केंद्रीय अपर...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

महामहिम राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम तीनों गांवों में संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष...

ActiveBokaroBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बोकारो के एस पौंड में देर रात तोड़फोड़, कई पोकलेन मशीनें क्षतिग्रस्त

Khabar365newsबोकारो: बोकारो के महुआर गांव स्थित एस पौंड में बीती रात तोड़फोड़...