BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद के सब्जी मंडी में आग लगने से 12 से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक

Share
Share
Khabar365news

सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट स्थित सब्जी मंडी में कल देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही झरिया के पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजय सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, थाना प्रभारी मंजीत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर भींड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। दरअसल यह घटना तब हुई जब स्टील गेट सब्जी मंडी में अचानक लगी आग की लपटों ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं, राशन, पूजा सामग्री, सब्जी और अन्य सामान से भरी दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, मौके पर पहुंचकर पूर्व विधायक संजीव सिंह ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद 4 दमकल वाहन घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बहरहाल, घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों में मातम जैसा माहौल था। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी चार से पांच बार यहां आग लग चुकी है और हर बार 15 से 20 दुकानें जलकर राख हो जाती हैं। गौरतलब है कि लगातार हो रहे नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। वहीं, दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि मंडी परिसर के आसपास अवैध शराब की बिक्री के कारण रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हमेशा ही लगा रहता है, जिससे आगजनी की आशंकाएं बनी रहती है। वहीं, दुकानदारों ने प्रशासन से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और आर्थिक सहायता की मांग भी की है।

बहरहाल, संजय सिंह ने कहा कि बार-बार आग लगने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को मिलकर पीड़ित दुकानदारों की हरसंभव मदद करने का भी बात कही है। वहीं, पीड़ित मालती देवी ने कहा कि पति के निधन के बाद वे खुद दुकान चलाती हैं। दिहाड़ी मजदूरी कर अपने बच्चों का जीवन यापन करती हैं। मालती देवी का कहना है कि जिस वक्त आग लगी, वह अपने दुकान में सो रही थी। वहीं, उन्होंने कहा कि उनके पिता प्रकाश मोदी की भी राशन दुकान आग में जलकर खाक हो गई है। वहीं, पीड़ित दुकानदार विश्वनाथ मंडल ने कहा कि उनकी भी राशन की दुकान थी, जो जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

घर की सफाई कर रही महिला को सांप ने काटा, मौत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत रसदा गांव में सांप...

BreakingJharkhandPakurब्रेकिंग

10 डिसमिल का रिकॉर्ड, 70 डिसमिल पर सड़क!

Khabar365newsपाकुड़: महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा–पाखरिया (पैनम पथ) सड़क चौड़ीकरण परियोजना में भूमि...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

6 जुलाई को ट्रैफिक ब्लॉक, कई MEMU ट्रेनें रहेंगी रद्द

Khabar365newsरांची। रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 6 जुलाई को आसनसोल...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

रबोध पंचायत में स्व. बालेश्वर पटेल को श्रद्धांजलि,

Khabar365newsहजारीबाग:*कल डाड़ी प्रखंड के रबोध पंचायत स्थित जोगा चौक पर ग्रामीणों ने...