रामगढ़ जिले के पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के समोदयिक विकास कार्य के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पतरातु अंतर्गत नवनिर्मित भोजन कक्ष एवं रसोई घर का उद्घाटन आदरणीय श्री रवींद्र कुमार, सीईओ (पीवीयूएन) द्वार दैनिक 09.11.2023 को किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के अनुराधनुसर बालिकाओ को बेहतर सुविधा देने के लिए भोजन कक्ष और रसोई घर का निर्माण करवाया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, श्री रवींद्र कुमार ने युवा लड़कियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें समग्र विकास के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। पीवीयूएनएल के अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया । श्रीमती पुष्पा कुमारी, वार्डन (कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय) ने निरंतर सहयोग के लिए पीवीयूएनएल को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर, श्री देवदीप बोस, महाप्रबंधक (परियोजना, सी एंड टी और सुरक्षा); श्री नीरज कुमार रॉय, एचओएचआर, श्री रंजन श्रीवास्तव एजीएम (सीसीडी) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और युवा समूह को प्रोत्साहित किया।
Leave a comment