Uncategorized

*पीवीयूएनएल के अस्थाई वाहन चालकों ने पीवीयूएनएल मुख्य गेट स्थित किया अनिश्चितकालीन हड़ताल।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातू पीटीपीएस में पीवीयूएनएल द्वारा सुपर थर्मल पावर प्लांट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उस निर्माण कार्य के लिए पदाधिकारियों के कार्य के लिए संविदा पर दर्जनों वाहन रखे गए हैं। संविदा पर रखे गए वाहनों में कार्यरत वाहन चालकों ने श्रम अधिनियम की अनदेखी पर वाहन चालकों ने बीते 2 दिन पूर्व पीवीयूएनएल प्रबंधन से ज्ञापन के माध्यम से 9 सूत्री मांग पत्र दिया था। साथ ही कहा गया था कि 1 जनवरी 2023 तक वाहन चालकों के समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 2 जनवरी 2023 से सभी वाहन चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उक्त समस्या का समाधान नहीं होने पर सोमवार को लगभग 40 वाहन चालक पीवीयूएनएल मुख्य गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने अपनी मांगों में कहां है कि वाहन चालकों को श्रम अधिनियम के तहत न्यूनतम मजदूरी दिया जाए, मानदेय से पीएफ की कटौती की जाए, बेहतर इलाज हेतु ईएसआईसी की सुविधा मुहैया कराई जाए, समय से अधिक कार्य कराए जाने पर अधिकाल भत्ता भुगतान की सुविधा दी जाए, रविवार, राष्ट्रीय एवं अवकाश व त्योहारों की छुट्टी घोषित की जाए, चालकों के आकस्मिक छुट्टी पर विचार की जाए, रात्रि भक्ता का पैसा सीधा चालकों के खाते में जाए, जो चालक जिस विभाग में कार्यरत है उनकी सेवा उसी विभाग में बरकरार रहे। उक्त मांग चालकों ने नवंबर माह में भी प्रबंधन को सौंपा गया था लेकिन सकारात्मक पहल नहीं की गई। वहीं हड़ताल पर बैठे चालकों से प्रबंधन पदाधिकारी की वार्ता हुई परंतु वार्ता विफल रहा। वही ज्ञापन की प्रतिलिपि चालकों ने श्रम मंत्री झारखंड, उपायुक्त/ श्रमायुक्त/श्रम निरीक्षक रामगढ़, बीडियो पतरातू, एसडीपीओ/थाना प्रभारी पतरातु को भी दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...

Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...