Home Jharkhand *आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों में पर चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ग्रामीण,दो दिनों के अंदर 6000 से ज्यादा आवेदन हुए हैं प्राप्त।*
Jharkhand

*आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों में पर चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ग्रामीण,दो दिनों के अंदर 6000 से ज्यादा आवेदन हुए हैं प्राप्त।*

Share
Share

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के आलोक में 24 नवंबर 2023 से 29 दिसंबर 2023 तक मनाए जा रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मैं ग्रामीण पर चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं दो दिनों के अंदर जिले के अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित शिविर के दौरान लगभग 6000 से ज्यादा ग्रामीणों ने विश्व सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभ व अपने विभिन्न समस्याओं के व्याकरण हेतु आवेदन दिया है वही उपयुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार द्वारा यथासंभव लड़कों को योजनाओं का लाभ अथवा उनकी समस्याओं का निष्पादन शिविर के दौरान करने हेतु दिए गए निर्देश के आलोक में अब तक 1000 से ज्यादा आवेदनों को निष्पादित किया गया है।**इसी क्रम में राज्य सरकार की नई गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से जिले के ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से उपायुक्त द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को अभियान मोड में विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।**आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को चितरपुर प्रखंड में आयोजित शिविर का निरीक्षण उप विकास आयुक्त श्री रॉबिन तोप्पों के द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरे समय शिविर में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान एवं उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। शिविर में उप विकास आयुक्त के द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कूप निर्माण योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना आदि के लाभुकों को स्वीकृति पत्र, चेक आदि प्रदान किया गया।**सरकार की योजनाओं का लाभ व समस्याओं का निष्पादन किसी कार्यालय गए बिना अपने ही क्षेत्र में होने पर लोगों में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि बढ़-चढ़कर ग्रामीण आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों में भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान दुलमी प्रखंड अंतर्गत पोटमदगा क्षेत्र की विद्यार्थी पूजा कुमारी के द्वारा सरकार से साइकिल क्रय करने हेतु 4500 रुपए की राशि प्राप्त होने पर सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया गया वहीं कूप निर्माण योजना का लाभ मिलने के उपरांत लाभुक प्रदीप बेदिया द्वारा सरकार को धन्यवाद दिया गया वहीं उन्होंने पूरे मन से योजना का लाभ लेते हुए खेती करने एवं खुद के साथ-साथ जिला व राज्य के विकास में भी योगदान देने की बात कही।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...