Jharkhand

झारखंड में ठंड और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

Share
Share
Khabar365news

रांची/ झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. लोग चौक चौराहे में अलाव जलाकर खुद को ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में घना कुहासा छाया हुआ है तो कहीं आंशिक बादल छाए हुए है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले दिनों में  कोहरे का प्रकोप बढ़ सकता है.

कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के मौसम में बदलाव हो रहा है. इसके साथ ही हिमालय से सटे राज्यों में जमकर बर्फबारी हो रही है. जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटो में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गयी है. जिसकी वजह से ठंड बढ़ गयी है. हालांकि लोगों को आने वाले चार-पांच दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है.अभिषेक आनंद ने बताया कि हमने कई जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी करके रखा है. सुबह से 11 बजे तक कोहरा रह सकता है लेकिन दोपहर में आसमान साफ रहेगा और अच्छी खासी धूप भी रहेगी. राज्य के कुछ हिस्सों में जैसे पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज व पाकुड़ में सुबह-शाम घना कोहरा दिखाई दे सकता है.

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के अनुसार, 10 और 11 जनवरी को राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावन है. इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा,  लोहरदगा, लातेहार,खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. इन जिलों में हल्की मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा सकती है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद के सेंट्रल अस्पताल में किशोरी के साथ दुष्कर्म, BCCL ने शुरू की जांच

Khabar365newsधनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के सेंट्रल अस्पताल में बुधवार को एक...

BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

रेल नेटवर्क के सैरांग तक विस्तार से ऑक्यूपेंसी 150% से ज़्यादा हुई

Khabar365newsMaligaon: विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्री और मालगाड़ी सेवाओं की...

BreakingDelhiJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कतर से सप्लाई बाधित, गैस की कीमतों में उछाल की संभावना

Khabar365newsनई दिल्ली: इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर...