Jharkhand

अंचल अधिकारी ने धमकी को लेकर थाना में दिया आवेदन

Share
Share
Khabar365news

शशि भूषण सिंह पिता-श्री मकसुदन सिंह उम्र लगभग 54 वर्ष वर्तमान में अंचल अधिकारी, सदर, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित हैं। उनके द्वारा सदर थाना में आवेदन दिया गया है उसमें उन्होंने यह बात कही है कि श्री अभिषेक कुमार निवासी बड़ा बाजार हजारीबाग जो आये दिन कार्यालय सदर, अंचल हजारीबाग में जमीन दलाली, सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं सरकारी कर्मीयों के साथ जमीन संबंधी कार्य कराने हेतु वाद विवाद डराने एवं धमकी देने का कार्य किया जाता रहा है। दिनांक 07.01.2024 को श्री अभिषेक कुमार अपने मोबाईल नं0-7004678128 से मेरे मोबाईल नं0-9431176425 पर WHATSUP CALL करके मुझे मौजा जबरा, की भूमि का गलत भूमि संबंधित प्रतिवेदन (LPC) बनाने हेतु दबाव बनाया एवं धमकी देते हुए कहा की यह काम कर दीजिए नहीं तो इसका दुस्परिणाम भुगतना होगा। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा अनेक भूमि से संबंधित गलत काम करने हेतु आये दिन अंचल कार्यालय में आकर अधोहस्ताक्षरी एवं अन्य कर्मियों को भी धमकी देता रहता है।दिनांक-09.01.2024 को अपराधिक षडयन्त्र के तहत् मजमा लगाकर अंचल परिसर में लगभग 20 से 25 व्यक्तियों के साथ हंगामा करते रहा साथ ही आये दिन अद्योहस्ताक्षरी के विरूद्ध सोशल मिडिया पर भी गलत संदेश डाल कर छवि धूमिल कर रहा है।

अतः उन्होंने थाना प्रभारी से मांग की है कि श्री अभिषेक कुमार एवं अन्य पर गैरकानूनी रूप से सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने, अपराधिक षंडयत्र रचकर अंचल कर्मियों को धमकाने एवं सोशल मिडिया पर छवि धूमिल करने के जुर्म में भारतीय दंड संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत् श्री अभिषेक कुमार एवं अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करने एवं कानूनी कार्रवाई किया जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

राम मंदिर के इंजीनियर का बड़ा दावा, ट्रस्टी पर कमीशन लेने का आरोप

Khabar365newsअयोध्या: राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक इंजीनियर के दावों ने नया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर छापा, निर्यात में गड़बड़ी उजागर

Khabar365newsगाजियाबाद: राज्य कर विभाग ने गाजियाबाद स्थित अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई...

indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...