Jharkhand

बिहार पुलिस एकेडमी, राजगीर के DSP एवं ASP, के लिए तीन दिवसीय फील्ड क्राफ्ट एवं टैक्टिस कोर्स का समापन

Share
Share
Khabar365news



श्री राजेश कुमार, कार्यवाहक महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरु कैंप, हजारीबाग ने बिहार पुलिस एकेडमी, राजगीर (इन सर्विस ट्रेनिंग कोर्स) के 02 DSP एवं 12 ASP कुल 14 अधिकारियों के तीन दिवसीय फील्ड क्राफ्ट एवं टैक्टिस कोर्स के समापन पर परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में सभी पुलिस अधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर श्री डी0 के0 प्रमाणिक, उप महानिरीक्षक (प्रशि0), श्री विजय सिन्हा, समादेष्टा (एस0टी0एस0) व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस संस्थान मेें सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र बलों जैसे सी0आर0पी0एफ0, सी0आई0एस0एफ0, एस0एस0बी0, आई0टी0बी0पी0, रेलवे सुरक्षा बल इत्यादि एंव राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की पुलिस बलों एवं आई0आर0बी0 वाहिनी के प्रशिक्षुओं को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
तीन दिवसीय फील्ड क्राफ्ट एवं टैक्टिस कोर्स के दौरान इन अधिकारियों को मेरू कैम्प के प्रशिक्षित अनुदेशकों द्वारा मैप रीडिंग, पैट्रोलिंग, अम्बुश एवं काउंटर अम्बुश, कॉर्डन एण्ड सर्च, आई0ई0डी0, बिल्ट अप एरिया क्लीयरेंस ड्रिल, रूम इन्टरवेन्शन ड्रिल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
श्री राजेश कुमार, कार्यवाहक महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, ने सभी पुलिस अधिकारियो को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह् प्रदान किया व प्रशिक्षण में उल्लेखनीय भागीदारी पर प्रतिस्पर्धा के लिए बधाई दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...