Home Crime *मोबाईल क्रेशर जय अंबे ट्रांसपोर्टिंग कंपनी में अज्ञात अपराधकर्मी ने तांडव मचाते हुए कि हवाई फायरिंग*
CrimeJharkhand

*मोबाईल क्रेशर जय अंबे ट्रांसपोर्टिंग कंपनी में अज्ञात अपराधकर्मी ने तांडव मचाते हुए कि हवाई फायरिंग*

Share
Share
Khabar365news

गिद्दी मोबाईल क्रेशर स्थित कल बीते रात जय अंबे रोड लाइन प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्टिंग कंपनी में अज्ञात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया।इस बीच ट्रांसपोर्टिंग कंपनी में धावा बोलें अपराधकर्मियों ने पहले हवाई फायरिंग की उसके बाद कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों सहित सुपरवाइजर प्रिंस कुमार के साथ मारपीट भी की। जिससे जय अंबे रोड लाइन प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ।वहीं घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही गिद्दी पुलिस ने दो अपराधकर्मी को धरदबोचा जिसके निशानदेही पर दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार की गई है जिसकी जांच पड़ताल जारी है। पकड़े गए चारों आरोपी गिद्दी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं । घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह गिद्दी थाना और घटनास्थल का जायजा लिया। मिडिया द्वारा गिद्दी थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद से दुरभाष से संपर्क की गई जिसपर उन्होंने कहा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता इस पूरी घटना वारदात में संलिप्तता पाएं जाने पर कोई पुष्टि होगी। वहीं विश्वसनीय सूत्र के अनुसार गिद्दी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपी को कल हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।ज्ञात हो की पिछले तीन महीने दीपावली के समय से ही अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा जय अंबे रोड लाइन प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्टिंग कंपनी में उत्पात मचाया जा रहा है जिससे ट्रांसपोर्टर और कर्मचारी भय के माहौल में हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

Khabar365newsउपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...