Jharkhand

क्लासिक होम में एल्डर फर्नीचर का खुला एक्सक्लूसिव शोरूम

Share
Share
Khabar365news

क्वालिटी ही हमारी पहचान : अनिल चड्डा

हजारीबाग। स्थानीय कोनार पुल स्थित क्षितिज हॉस्पिटल के समीप मौजूद क्लासिक होम में एल्डर फर्नीचर का एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन एल्डर के एमडी अनिल चड्डा के हाथों फीता काट कर किया गया। हजारीबाग के आबोहवा से मोतास्सिर होकर श्री चड्डा ने कहा कि हजारीबाग का मौसम खुशनुमा है। ठीक ऐसे ही एल्डर फर्नीचर भी ग्राहकों के खुशी का ख्याल रखता है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में क्लासिक होम में खुला एल्डर फर्नीचर का एक्सक्लूसिव शोरूम निश्चित रूप से यहां के ग्राहकों को मूल्य और क्वालिटी, दोनों ऐतेबार से संतुष्ट करेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल एल्डर फर्नीचर वुडेन से जुड़े पलंग, सोफासेट, वार्डरोब, ड्रेसिंग मिरर, डाइनिंग टेबल, चेयर के साथ साथ मैट्रेस सहित ग्राहकों के मांग के अनुसार सैकड़ों प्रोडक्ट बना रही है। उन्होंने कहा कि एल्डर के सारे प्रोडक्ट मेड इन इंडिया है और इसकी क्वालिटी की इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हम अपने सभी प्रोडक्ट्स पर गारंटी देते हैं। वहीं क्लासिक होम के प्रोपराइटर विवेक सिंह ने कहा कि एल्डर फर्नीचर ब्रांड की क्वालिटी ग्राहकों को पसंद आ रही है। उन्होंने कहा कि क्लासिक होम में सभी वर्गों के ग्राहकों के लिए फर्नीचर उपलब्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि उद्घाटन मौके पर कॉम्बो पैक के तहत पलंग, वार्डरोब और ड्रेसिंग मिरर की खरीदारी पर सोफासेट और मैट्रेस ग्राहकों को मुफ्त दिया जा रहा है, जिसका लाभ 15 फरवरी से मार्च महीने तक खरीदारी करने वाले सभी ग्राहकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्लासिक होम में पलंग, वार्डरोब, डाइनिंग टेबल सेट, ड्रेसिंग मिरर, थ्री वन वन सोफा, थ्री टू सोफा, एल मॉडल सोफासेट सहित एल्डर फर्नीचर के सभी प्रोडक्ट्स अलग अलग रेंज में उपलब्ध है, जिसे ग्राहक अपने बजट और पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। उद्घाटन मौके पर एल्डर फर्नीचर के एमडी अनिल चड्डा व उनकी मिसेज ममता चड्डा के अलावा एल्डर के झारखंड डिस्ट्रीब्यूटर निर्मल मानपुरिया, सेल्स हेड संजीव कुमार, रीजनल मैनेजर चंद्रशेखर राव, प्रोपराइटर विवेक सिंह, सम्राट, श्वेता सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...