CrimeJharkhand

*भुरकुंडा सीएचपी स्थित तीन अज्ञात अपराधकर्मी ने एक व्यक्ति के साथ मार-पीट कर किया छीनतई*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र सीएचपी साइडिंग स्थित तीन अज्ञात अपराधकर्मी ने बंदूक के बल पर उपेन्द्र शर्मा जवाहर नगर निवासी के साथ मार-पीट कर 15 हजार रुपए नकद और एक रियलमी का मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। बताते चलें कि उपेन्द्र शर्मा औरंगाबाद से आ रहे थे इस बीच जिस बस में वो बैठें हुए थे उन्हें बड़ा आफिस के पास देर शाम उतार दी गई जिसके बाद वो पैदल सीएचपी के रास्ते से होकर अपने घर की ओर आ रहे थे जिस बीच घात लगाए अज्ञात अपराधकर्मी ने उन्हें बीच रास्ते पर बंदूक भिड़ाकर मार-पीट की गई और नकद पैसे सहित मोबाइल भी छिन ली गई। तीनों अपराधकर्मी एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे जो घटना को अंजाम देने के फरार हो गए।इस घटना में उपेन्द्र शर्मा को कान और आंख में चोट आई है। पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने भुरकुंडा ओपी में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है। और भुक्तभोगी को बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।घटना को लेकर सूत्रों में चर्चा है कि पुलिस और आम लोगों द्वारा इस घटना को आपसी मतभेद विवाद के पहलुओं से देखा जा रहा शायद यह घटना आपसी विवाद रंजिश का हिस्सा हो सकता है। अपराधकर्मी द्वारा भुक्तभोगी को किसी लोहे के सामान से वार किया गया है या सच में बंदूक के कुंदे मारी गई है इसका पुलिस द्वारा कोई पुष्टि नहीं किया गया जो जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू के द्वारा खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कटिया चौक में किया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...