Jharkhand

*रामगढ़ कोठार स्थित दयाल स्टील प्लांट के टेक्निशियन की मौत के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन के कर कंपनी से मुआवजा की मांग।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ कोठार स्थित दयाल स्टील प्लांट के टेक्निशियन की मौत के बाद आज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर कंपनी से मुआवजा की मांग की गई। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दयाल स्टील प्लांट के गेट को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की गई। प्लांट प्रबंधन ने मृतक के परिजनों पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया है।प्लांट के पदाधिकारी ने कहा कि छोटेलाल महतो लैब में बतौर केमिस्ट काम करता था। आठ दिन पहले उसने अपने इंचार्ज को तबीयत खराब होने की सूचना दी और घर चला गया। इसके बाद उसका कहां इलाज हुआ और उसके परिजन उसे लेकर कहां गए, प्लांट प्रबंधन को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। शनिवार की सुबह अचानक छोटेलाल महतो के शव को प्लांट के गेट पर रख दिया गया और मुआवजे की मांग की जाने लगी। इस पूरे प्रकरण की सूचना रामगढ़ थाने को दी गई है।मृतक के परिवार के भरण पोषण के लिए हो रहा आंदोलनमृतक छोटेलाल महतो पारडीह कैथा का रहने वाला था। उसकी पांच संतानें हैं। उसके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा, इसी को लेकर गांव वाले आक्रोश में हैं। दयाल स्टील के गेट पर बवाल कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि 25 वर्षों तक छोटेलाल महतो लैब टेक्नीशियन के रूप में इस प्लांट में काम करता रहा। जब वह बीमार पड़ा तो इसकी सही जानकारी परिजनों को नहीं मिली। प्लांट प्रबंधन को उसे सबसे पहले अस्पताल में भर्ती करना चाहिए था लेकिन उसे सही इलाज के लिए नहीं भेजा गया।मृतक की पत्नी कलावती देवी ने कहा कि उनकी चार बेटी और एक बेटा है। यदि प्लांट प्रबंधन उनके परिजनों के बारे में नहीं सोचेगा तो पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा। जिस समय उसके पति बीमार पड़े उस वक्त भी प्रबंधन की ओर से उन्हें सही सूचना नहीं दी गई। जब छोटेलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो प्लांट प्रबंधन की ओर से किसी भी व्यक्ति ने उनकी सुध नहीं ली और ना ही उनकी कोई सहायता की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू के द्वारा खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कटिया चौक में किया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...