Home Jharkhand ईस्ट बसुरिया ओपी के नए चेकपोस्ट में लटका ताला -नहीं हो रहा किसी नियम कानून का पालन!
Jharkhand

ईस्ट बसुरिया ओपी के नए चेकपोस्ट में लटका ताला -नहीं हो रहा किसी नियम कानून का पालन!

Share
Share

धनबाद/झारखंड: बाघमारा कतरास ईस्ट बसुरिया ओपी अंतर्गत मोहलीडीह ग्राउंड के समीप ईस्ट बसुरिया ओपी के नए चेक पोस्ट का निर्माण किया गया। लगभग एक महीने बीत जाने के बाद भी वहां ताला लटका हुआ हैं।
बताते चले आम जनता की सुविधा के लिए बनाए गए चेक पोस्ट में ट्रैफिक पुलिस नदारत देखने को मिली! वहीं आसपास के स्थानीय ग्रामीण बताते हैं के इस नए चेक पोस्ट में दिन भर एक भी जवान नहीं दिखाई देते हैं जबकि शाम ढलते ही इक्का दुक्का जवान देखने को मिलते हैं। सवाल उठता है कि सुबह से लेकर दोपहर तक दोपहर से लेकर शाम तक इस चेक पोस्ट में एक भी पुलिस जवान का ना होना कहीं ना कहीं चिंता का विषय है। ऐसी स्थिति में चेक पोस्ट में हमेशा ताला लटका मिलता है जबकि आम जनों की सुविधा के लिए इसे बनाया गया हैं।
बोर्ड पर नियम कानून का पालन करने को साफ अक्षरों में लिखा है कि ट्रैफिक नियम का पालन करें और सुरक्षित रहें, पर यहां ना तो कोई नियम का पालन कराने के लिए जवान मौजूद हैं और ना ही ट्रैफिक नियम का पालन हो रहा है ऐसी स्थिति में यह चेक पोस्ट मात्र मुक दर्शक बनकर रह गई है!

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू तालाटांड में संविधान दिवस समारोह का आयोजन, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर हुई चर्चा

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के अंतर्गत तालाटांड पंचायत...

BokaroJharkhand

ईएसएल स्टील ने मधुनिया में लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर, 236 ग्रामीणों को मिला लाभ

अरविंद कुमार बोकारो, बोकारो। ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीएसआर विभाग की ओर...