रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड के अंतर्गत तालाटांड पंचायत भवन में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान के सिद्धांतों और मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में तालाटांड मुखिया रिझन देवी, पंचायत सचिव मोहन राम, रोजगार सेवक अशफाक अंसारी, उमर फारूक, पंचम मुंडा, गुलाम सरवर,हसनैन अंसारी तथा मीनाज अंसारी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे। सभी वक्ताओं ने नागरिकों के मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर प्रकाश डाला और संविधान की गरिमा बनाए रखने की अपील की।





Leave a comment