Home Jharkhand मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे लातेहार के मंगरा गांव, विधायक रामचंद्र सिंह के सुपुत्र चि० विजय बहादुर सिंह के वैवाहिक कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।
JharkhandLATEHAR

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे लातेहार के मंगरा गांव, विधायक रामचंद्र सिंह के सुपुत्र चि० विजय बहादुर सिंह के वैवाहिक कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।

Share
Share

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी-सह-विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज लातेहार जिले के बरवाडीह स्थित मंगरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह के सुपुत्र चि० विजय बहादुर सिंह के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। इस मांगलिक कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने विजय बहादुर एवं आयु० कुमारी महिमा (नवदंपती वर-वधू) को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके नवजीवन की सुखद शुरूआत की मंगलकामना की। साथ ही नवदंपती के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रेम, सद्भाव और खुशहाली सदैव बनी रहे, इसकी कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने विधायक तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों एवं सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात कर खुशी जाहिर की और परिवारजनों को भी इस मांगलिक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं स्थानीय आम नागरिकों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मंगरा गांव पहुंचने पर हैलिपैड पर स्थानीय प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर किया गया तथा स्वागत किया गया। मौके पर प्रमण्डलीय आयुक्त कुमूद सहाय, पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुशांत गौरव आदि पदाधिकारीगण, स्थानीय जन प्रतिनिधिगण एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
DHANBADJharkhand

सूर्य सिंह बेसरा पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड आंदोलनकारियों का धरना

सीबीआई जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बेसरा को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध...

JharkhandRanchi

छोटनी कुमारी ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है – डॉ दीपिका टोप्पो

राँची : डोरंडा महाविद्यालय, राँची के नागपुरी विभाग की स्नातक सेमेस्टर -2...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे में कार्यरत युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेल पटरी पर कार्य करने के...