Home Jharkhand रेलवे में कार्यरत युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे में कार्यरत युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

रेल पटरी पर कार्य करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलवे कर्मी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मूलचंद कुमार सिंह (उम्र 33 वर्ष), पिता भूखन सिंह, निवासी ग्राम किरीगढ़ा, थाना पतरातू, जिला रामगढ़ के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मूलचंद कुमार सिंह रेलवे में कार्यरत थे। आज (दिनांक 25 नवंबर 2026) वे छपार रेलवे हॉल्ट के समीप पोल संख्या 132/28-30 के पास डाउन लाइन (पटरी) पर अपनी ड्यूटी के दौरान कार्य कर रहे थे। इसी बीच अचानक अवर दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार रेलगाड़ी की चपेट में वे आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन और बुढ़मू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS), रांची भेज दिया है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
DHANBADJharkhand

सूर्य सिंह बेसरा पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड आंदोलनकारियों का धरना

सीबीआई जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बेसरा को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध...

JharkhandRanchi

छोटनी कुमारी ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है – डॉ दीपिका टोप्पो

राँची : डोरंडा महाविद्यालय, राँची के नागपुरी विभाग की स्नातक सेमेस्टर -2...

JharkhandRanchi

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर की समय-सारणी में बदलाव

रांची। संत शिरोमणि सदानंद महाराज जी के सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण...