Home Jharkhand बकसपुरा पंचायत भवन में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन
Jharkhand

बकसपुरा पंचायत भवन में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन

Share
Share

डाकघर में निवेश कर सुरक्षा, अधिकतम ब्याज के साथ चिटफंड कम्पनियों के मक्कड़जाल से मुक्त हो सकते है- राजीव कश्यप

डाक विभाग द्वारा बकसपुरा पंचायत भवन में डाक मेला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप, उप डाकपाल के डी सिंह मुखिया नानकु महतो, उपस्थित थे। डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप ने बताया कि डाकघर में निवेश पूरी तरह सुरक्षित होने के साथ-साथ इस पर आपको अधिकतम ब्याज दर प्राप्त होता है। डाकघर के माध्यम से अनेक प्रकार की बचत योजना, बीमा योजना, महिला सशक्तिकरण आदि को ध्यान में रख कर योजनायें चल रहीं है जिसका हमें लाभ उठाना चाहिए। भारतीय डाक आज सेवाओं के कारण अपनी पहुंच घर घर तक बना चुका है। आर्टिकल की बुकिंग व वितरण में देश में अग्रणी है। सुकन्या समृद्धि खाता, बचत खाता, रेकिंग डिपॉजिट खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट, महिला सम्मान बचत पत्र आदि के द्वारा लोगों को लघु बचत की सुविधा व अधिकतम ब्याज दे रहा है। डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के माध्यम से लोगों को बीमा सुविधा न्यूनतम प्रीमियम पर अधिकतम बोनस के साथ प्रदान कर रहा है। सरकार द्वारा स्कॉलरशिप, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम किसान, गैस सब्सिडी आदि का भुगतान डाकघर के खाता पर उपलब्ध है। सभी ग्रामीण डाकघर में भी आधार मोबाइल अपडेशन एवं 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त में आधार एनरोलमेंट की सुविधा उपलब्ध है। भारतीय डाक आज अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए शिविर आयोजित कर लोगों को डाक योजनाओं की जानकारी और सेवा उपलब्ध करा रही है। शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यवसाय करना नहीं है बल्कि डाकघर में एक ही छत के नीचे इतनी सारी सुविधाएँ उपलब्ध है इसकी जानकारी देना है ताकि जरूरत के हिसाब से आप इसका लाभ उठाएं और चिटफंड कंपनियों के मक्कड़जाल में फंस कर अपनी गाड़ी कमाई को बर्बाद ना करें। मौके पर शाखा डाकपाल गोवर्धन साहू, प्रियांशु ठाकुर निर्मल नायक, सोवरन महतो, सुरेन्द्र कुमार, कैलाश महतो, तुलसी पंडित, राम किशुन महतो, रामेश्वर महतो, कृष्णा हेम्ब्रम, चंद्रदेव हांसदा शाहिद काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे।।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...