हजारीबाग

रंग, उमंग और भाईचारे के बीच आरोग्यम परिवार का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

Share
Share
Khabar365news

भव्य होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित महापौर अरविंद कुमार राणा की गरिमामयी उपस्थिति, रंग-गुलाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्वादिष्ट व्यंजनों के बीच सामाजिक सौहार्द का संदेश

होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है : अरविंद राणा

आरोग्यम परिवार चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए भी निरंतर प्रतिबद्ध : हर्ष अजमेरा

हजारीबाग

शहर के डिस्टिक मोड स्थित एचज़ेडबी आरोग्यम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग परिसर में रविवार को एचज़ेडबी आरोग्यम ग्रुप की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रंगों और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में आरोग्यम परिवार के सदस्य, चिकित्सकगण, नर्सिंग छात्र-छात्राएं, कर्मचारी तथा कई गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे परिसर में अबीर-गुलाल की खुशबू, पारंपरिक होली गीतों की मधुर धुन और आपसी आत्मीयता का वातावरण बना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा, प्रशासक जया सिंह तथा आरोग्यम अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रजत चक्रवर्ती सहित अन्य चिकित्सकों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें होली के पारंपरिक गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया।
इस अवसर पर हजारीबाग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अरविंद कुमार राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके आगमन पर संस्थान की ओर से माला पहनाकर एवं पारंपरिक पगड़ी भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। महापौर श्री राणा ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आरोग्यम परिवार स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है और इस प्रकार के आयोजन सामाजिक संबंधों को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि आरोग्यम संस्थान चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य संस्थान से जुड़े सभी लोगों के बीच आत्मीयता और समन्वय को बढ़ावा देना है। प्रशासक जया सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से संस्थान के सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव मजबूत होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे सेवा कार्यों में और अधिक निष्ठा आती है। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरा वातावरण रंगों, संगीत और भाईचारे की भावना से सराबोर रहा। आरोग्यम समूह द्वारा आयोजित यह होली मिलन समारोह सामाजिक समरसता और एकता का सशक्त संदेश देने में सफल रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

समकालीन अभियान में पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन NBW वारंटी गिरफ्तार

Khabar365news पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता से लंबे समय से...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस का अनूठा अभियान: खेल के मैदान से जागरूकता तक, “खेलेगा भारत–जीतेगा भारत” का शानदार समापन

Khabar365newsगिद्दी(हजारीबाग)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

हजारीबाग

30 अगस्त को कटकमसांडी में 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित

Khabar365news33 केवी लाइन के समीप पेड़ों की डालियों की होगी छंटाई, विद्युत...