BreakingJharkhand

बड़कागांव में नक्सलियों ने मचाया तांडव, जेसीबी और ट्रैक्टर को किया आग के हवाले, की अंधाधुंध फायरिंग

Share
Share
Khabar365news

सड़क निर्माण कार्य किया बाधित

हजारीबाग : बड़कागांव में नक्सलियों ने एक बार फिर सिर उठाना शुरू कर दिया है। पुलिस के लाख दावे की विपरीत नक्सली घटना पर घटना को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात भी नक्सलियों ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए सड़क निर्माण का कार्य न केवल बाधित कर दिया बल्कि सड़क निर्माण में प्रयुक्त जेसीबी और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। सूत्र बताते हैं कि हजारीबाग बड़कागांव गोबरदहा बलोद के पास उग्रवादियों ने तांडव मचाया। यहां पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। घटना के बाद सड़क निर्माण कार्य आज बंद कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली अंधाधुंध फायरिंग करते भाग निकले। नक्सलियों ने मौके पर न केवल चेतावनी भरा पर्चा छोड़ा है बल्कि इलाके में पोस्टिंग कर सड़क निर्माण में लगी एजेंसी और ठेकेदार को भी बुरे परिणाम की चेतावनी दे डाली है।

पर्चे में टीपीएससी तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी उत्तरी छोटनागपुर गिरिडीह जोन ने कहा है की सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार और मुंशी ने चेतावनी के बावजूद संगठन की अनदेखी की है। अगर संगठन की बात नही मानी गई तो संगठन फौजी कारवाई के लिए बाध्य होगा। ठेकेदार और मुंशी की खोपड़ी खोल दी जाएगी। बहरहाल, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। मौके से बरामद पर्चे को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार और मुंशी से पूछताछ कर नक्सलियों को पहचान की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस खाली हाथ है। घटना के बाद ठेकेदार और कर्मियो में भय व्याप्त है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...