CrimeDelhiNationalNew Delhi

एलविश यादव ने जहर सप्लाई का कबूला जुर्म

Share
Share
Khabar365news

नोएडा। मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। कुछ लोग एल्विश यादव की गिरफ्तारी को गलत बता रहे हैं तो कुछ उसे कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर सूत्रों के हवाले ये खबर आ रही है कि पुलिस की पूछताछ के दौरान एल्विश ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस के सामने एल्विश ने ये कहा है कि हां वो पार्टियों में जहर की सप्लाई करता है। इसके साथ ही यूट्यूबर ने ये भी कहा है कि नवंबर में गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल समेत सभी से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिला है और वो उनके संपर्क में था।

बता दें कि रविवार को नोएडा पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया। अब इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव पर 29 एनडीपीएस एक्ट लगाया है। ज्ञात हो कि 28 एनडीपीएस एक्ट तब लगाया जाता है जब कोई ड्रग से जुड़ी साजिश में शामिल हो।

क्यों गिरफ्तार हुआ एल्विश यादव
गौरतलब है कि 8 नवंबर 2023 को एल्विश यादव के खिलाफ रेव पार्टी में सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मामले में एल्विश को मुख्य आरोपी माना गया था, लेकिन इसके साथ ही राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। वहीं, पुलिस की टीम को राहुल नाम के शख्स के पास से पुलिस ने 20ml जहर भी मिले थे।

दूसरी ओर केस दर्ज किए जाने के बाद एल्विश यादव ने सफाई देते हुए इंस्टा पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में एल्विश ने कहा था, “मैं सुबह उठा, मैंने मीडिया में न्यूज देखी कि एल्विश यादव नशीले पदार्थ के बिजनेस में शामिल हैं। वो अरेस्ट हो गए हैं। मैं बता दूं कि मेरे खिलाफ जितनी भी चीजें चल रही हैं वो फेक हैं और मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है”।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता करते...

ChatraCrime

भाभी ही निकली देवर की कातिल: अवैध संबंधों और शक के खूनी खेल का चतरा पुलिस ने महज 24 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा

Khabar365news​चतरा जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया गांव में हुई संतोष...