Home Crime *रामगढ़ में उड़न दस्ता दल द्वारा की गई कार्रवाई, 348 बोतल शराब जप्त, प्राथमिकी दर्ज।*
CrimeJharkhand

*रामगढ़ में उड़न दस्ता दल द्वारा की गई कार्रवाई, 348 बोतल शराब जप्त, प्राथमिकी दर्ज।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ में उड़न दस्ता दल द्वारा की गई कार्रवाई,भारी मात्रा शराब जप्त,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत से आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार द्वारा उड़न दस्ता दलों, स्टेटिक सर्विलांस दलों सहित निर्वाचन संबंधित कार्यों में लगे अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का रामगढ़ जिले में सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।इसी क्रम में रविवार रात को गुप्त सूचना प्राप्त होने के उपरांत नियंत्रण कक्ष द्वारा उड़न दस्ता दल को तत्काल रूप से इसकी जानकारी दी गई जिसके उपरांत उड़न दस्ता दल द्वारा मांडू थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर वाहन संख्या JH01CT7247 से 29 कार्टूनों में 348 बोतल शराब जब्त किया गया। मामले की जानकारी एक्साइज टीम को दी गई जिसके उपरांत मामले में तत्काल रूप से मांडू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई व इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...