Jharkhand

IPS राकेश रंजन ने देवघर के 37वें एसपी के रूप में किया पदभार ग्रहण, कहा क्राइम कंट्रोल करना प्राथमिकता

Share
Share
Khabar365news

देवघर/ संतोष शर्मा :2017 बैच के आईपीएस अफसर राकेश रंजन ने शुक्रवार को देवघर जिला के 37वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि क्राइम कंट्रोल करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा शहर की ट्रैफिक समस्या दूर करना, साइबर क्राइम रोकना उनकी प्राथमिकता होगी। अपराध पर नकेल कसने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. देवघर में एक संवेदनशील पुलिस स्थापित करेंगे। आपको बता दें कि राकेश रंजन इससे पहले जैप वन कमांडेंट और चतरा एसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं। गौरतलब है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर गुरूवार को आईपीएस राकेश रंजन को देवघर का नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा विजयलक्ष्मी को दुमका आईजी, वाईएस रमेश को डीआईजी पलामू और सुमित अग्रवाल को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। वहीं कैलाश करमाली को रांची का ट्रैफिक एसपी बनाया गया था। चुनाव आयोग ने देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटा दिया था। इसके साथ ही निर्देश दिया था कि देवघर एसपी, दुमका आईजी, पलामू डीआईजी और रांची के ग्रामीण एसपी के लिए तीन-तीन आईपीएस के नाम का पैनल भेजें, जिसमें से एक की पोस्टिंग रिक्त पदों पर की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...