Jharkhand

ईद व रामनवमी पर्व को लेकर पेलावल ओपी में शांति समिति की बैठक

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी (हजारीबाग) शनिवार को ईद व रामनवमी पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर पेलावल ओपी में शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में डीएसपी नीरज कुमार, इंस्पेक्टर विनोद कुमार, सीओ सरिता सिंह, ओपी प्रभारी शाहीना परवीन सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे। मौके पर डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक रामनवमी जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जुलूस में डीजे छोड़कर अन्य वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया जा सकता है। पुलिस इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान शराब बनाने व बेचने वालो पर कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यगण उपस्थित हुए। बैठक में निसार खान, मनीष ठाकुर, नारायण साव, अशोक राणा, मुखिया अनवारूल हक, रंजीत रजक, महबूब आलम, मुखिया नूरजहां, जहांगीर अली, बबलू अंसारी, मो. शाहजहां, भोला यादव, सहित दर्जनों प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...