Home Jharkhand लोक सभा निर्दलीय प्रत्याशी शशि भूषण केशरी ने किया नामांकन
Jharkhand

लोक सभा निर्दलीय प्रत्याशी शशि भूषण केशरी ने किया नामांकन

Share
Share
Oplus_131072

निर्दलीय प्रत्याशी शशि भूषण केशरी के नामांकन मे समस्त क्षेत्रीय हिन्दू संगठनो के साथ हजारों की संख्या में जुटे लोग । बड़ा अखाड़ा कार्यालय के पास से हजारों की संख्या में जय श्रीराम के जयकारे के साथ समहरणालय पहुँच कर लोगों ने श्री केशरी का नामांकन करवाया । श्री केशरी ने चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देते हुए उपायुक्त महोदया के सामने अपना नामांकन कराते हुए सबो का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर श्री केशरी ने कहा कि जिस तरह से लोगों का प्यार और उम्मीद भरा विश्वास मेरे उपर दिख रहा है उस विश्वास पर मुझे खरा उतरना है ।
मीडिया द्वारा पुछने पर कि कुछ लोगों का मानना है कि आप वोट काटने की राजनीति करने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ा हुए है। इस पर श्री केशरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुझे लोगों के सेवा भाव के लिए , लोगों के हक और अधिकारों के न्याय की लड़ाई के लिए , युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो, बहन-बेटियों की सुरक्षा की लड़ाई, धर्म को संरक्षित करने की लड़ाई, हिन्दू परिवार को एक सूत्र में बांधने के लिए और क्षेत्र के विकास की लड़ाई के लिए समस्त हिन्दू परिवार, मातृ शक्ति और सभी क्षेत्रीय हिन्दू संगठनों ने मिलकर मुझे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया है ना कि किसी का वोट काटने की राजनीति करने के लिए । वोट बैंक की राजनीति ना मुझे पसंद है ना ही करना है ।

       *लोकतंत्र में चुनाव का पर्व लोगों की आस्था और विश्वास का पर्व होता है।* लोगो की भावनाएँ इस बात से जुड़ी होती है कि मैं जिसे अपना उम्मीदवार मानकर जिस विश्वास के साथ अपना बहुमूल्य मत दे रहा हूँ वो मेरे विश्वासों पर खरा उतरे।  मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूँ कि वे कौन सी राजनीति की बात करते है जहाँ धर्म की रक्षा के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ता है । बहन-बेटिया निर्भीक होकर घुम ना सके । युवा अपने रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर है, लोग अपने हक, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन करने  के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हो, क्या इसी को राजनीति कहते है ।

अगर कुछ लोग कहते है कि मैं राजनीति करने के लिए आया हूँ तो हाँ मैं “सेवा परमो धर्मः” के भाव से राजनीति करने आया हूँ । मैं उस समाजसेवी और आंदोलनकारी पिता का पुत्र हूँ जिनके आदर्शो और मार्गदर्शन पर चलकर मैं यहाँ तक पहुँचा हूँ । लोगों का प्यार और विश्वास ने मुझे यहाँ तक पहूंचाया है । समस्त क्षेत्रीय हिन्दू संगठनों की एकजूटता ने मुझे यहाँ तक पहूंचाया है ।
लोक सभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मैंने अभी तक जिन भी प्रखण्डों का दौरा किया है वहाँ के लोगों का प्यार, विश्वास और समर्थन मुझे मिला है । मैं बहुत ही जल्द चुनावी घोषणा पत्र को सब के सामने मीडिया के माध्यम से रखूँगा जिससे मेरा लोक सभा चुनाव लड़ा जाना स्पष्ट हो जाएगा ।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...