Home Uncategorized जी.एम.इंटर महाविद्यालय,इचाक में मतदाता जागरूकता पर डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय,इचाक में मतदाता जागरूकता पर डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Share
Share

हजारीबाग: जी.एम.इंटर महाविद्यालय,इचाक में मतदाता जागरूकता पर डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि आनंद कुमार सिन्हा पूर्व मेंटोर चाणक्य आई एस एकेडमी,हजारीबाग और आकाश रंजन सिंह कैरियर स्टडी प्वाइंट के निदेशक उपस्थित हुए। महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता विषय पर विद्यार्थियों में डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी शिक्षक सभी संकाय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों में से प्रतिमा कुमारी अनुबला कुमारी, अंजली कुमारी, मोनिका कुमारी, आदित्य कुमार, मनोज कुमार, तथा अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लिए प्रतिमा कुमारी ने पक्ष में कहा कि “हमें शिक्षित नितिवान तथा समानता का भाव रखने वाले जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए”वहीं विपक्ष में उदाहरण स्वरूप अनुबला ने कहा कि हम शिक्षित नीतिवान तथा समानता के भाव रखने वाले जनप्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए । अगर सही जनप्रतिनिधि का चुनाव नही करते है,तो देश के विकास हेतु कुछ बेहतर कार्य कर पाने में असमर्थ होते हैं। वे जनप्रतिनिधि केवल अपना विकास करते हैं।
अतः इस बार हम सभी मिल कर सही जनप्रतिनिधि का चुनाव अपने-अपने क्षेत्र के लिए करे और सत प्रतिशत मतदान करे। इसी प्रकार अन्य प्रतिभागियों ने भी बारी-बारी से अपना मत व्यक्त किया। इस डिवेट प्रतियोगिता में शामिल विषय को विस्तारित करते हुए आनंद कुमार सिन्हा ने कहा कि मतदान हमारे लिए अति आवश्यक है, क्योंकि हम अपने मताधिकार से ही शिक्षित, नीतिवान तथा सामानता भाव रखने वाले जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकेंगे। जिससे समाज के सभी वर्गों का समान विकास हो सके। उन्होंने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अभी अपने मताधिकार को नहीं समझ पा रहे हैं और जनप्रतिनिधि का बेहतर चुनाव नहीं कर पाते हैं अतः आगामी आने वाले चुनाव में मतदान हमें सोच समझकर करना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रभारी पंकज कुमार,रत्नेश कुमार राणा, दीपक प्रसाद, अजीत हसदा संगम कुमारी, संजीत कुमार यादव, प्रणत कुमार दास, राजकुमार दास, बिनोद कुमार मेहता,कृष्ण कुमार मेहता,राजकुमार सिन्हा,धनेश्वर प्रसाद, प्रिया कुमारी सुनीता टोप्पो एवं सोनी देवी विशेष भूमिका रही।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...